जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा में इस साल चाणक्य एकेडमी से 14 बच्चों ने मारी बाजी

मार्च में तीसरे सप्ताह में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश कक्षा 6 का परिणाम घोषित हुआ जिसका परीक्षा 18 जनवरी 2025 हुआ था । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाणक्य एकेडमी कोचिंग संस्थान से 14 बच्चों ने बाजी मारी । विगत 9 सालों से संचालित इस संस्था से हर वर्ष दर्जनों से अधिक बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाते हैं और अब तक 70 से अधिक बच्चे नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश पा चुके हैं ।
इस वर्ष सफल विद्यार्थियों में आराध्या पाण्डेय, शरण्या कुशवाहा, सक्षम मौर्य,निखिल पटेल,शिवांश गुप्ता,रेयांश गुप्ता,अथर्व कुमार गुप्ता, नित्या पटवा,अंश कुमार श्याम,अतुल कुमार पाल,उन्नयन पटवा, कुमारी काव्या,सत्यम सिंह ,आशीष सिंह शामिल हैं । चाणक्य एकेडमी कोचिंग संस्थान वर्तमान में वाड्रफनगर, सुलसुली , शारदापुर एवं नावाडीह में संचालित हैं । जहां मुख्य रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल ,प्रयास स्कूल और एकलव्य आवासीय स्कूल प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा की तैयारी कराया जाता है ।
चाणक्य एकेडमी कोचिंग संस्था सन 2016 से प्रतियोगी परीक्षाओं पर केंद्रित होकर कार्य कर रहा है । जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से जोड़ना एवं नि:शक्त एवं गरीब परिवार से आने वाले बच्चों को मुफ्त में शिक्षा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर चाणक्य एकेडमी के शिक्षक श्री आकाश तिवारी ,श्री पंकज पटवा ,श्री सुधीर पटवा एवं श्री रणधीर पटवा के द्वारा सफल विद्यार्थियों से भेंट कर उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई तथा उनके सफलता पर शुभकामनाएं दी गई, साथ ही साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।