छत्तीसगढ़
Back to top button
आकाशी बिजली गिरने से 8 की मौत 4 युवक व 4 छात्र हैं शामील

राजनांदगांव/ राजनांदगांव जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम जोरातराई में आज दोपहर अचानक मौसम परिवर्तन होने से आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में कुल आठ 8 लोग पर बिजली गिरने की जानकारी मिली है। इनमें चार युवक और चार छात्र शामिल हैं।
एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
ग्रामीणों में इस बिजली गिरने को लेकर भय का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है वे बारिश और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी खुले क्षेत्र में न जाएं।