उत्कृष्ट प्राचार्य के लिए नवाडीह विद्यालय के प्राचार्य शैलेष दुबे हुये सम्मानित

विकाश दुबे रामानुजगंज : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित समिति ने चयनित पांच प्रभारी प्राचार्य को उत्कृष्ट प्राचार्य और तीन व्याख्याता को शिक्षा श्री सम्मान से मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाडीह के प्राचार्य शैलेष दुबे को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्य नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए योगदान को देखते हुए उत्कृष्ट प्राचार्य के लिए संभाग स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। इस दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने कहा कि एक श्रेष्ठ शिक्षक न केवल ज्ञान का संचार करता है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का कार्य भी करता है यह सम्मान हमारे शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम का प्रतीक है उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट प्राचार्य किसी भी शिक्षण संस्थान की रीढ़ होता है। वह न केवल प्रशासनिक कार्यों का संचालन करता है बल्कि शिक्षक को विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। जिले के इकलौते प्राचार्य हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार के रूप में अतिथियों के द्वारा साल, श्रीफल एवं दो हजार रुपये दिया गया। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव से अलंकृत पुरस्कार प्राप्त करने पर श्री दुबे को विद्यालयीन शिक्षक परिवार और जिले के शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपनी उपलब्धि पर शैलेष दुबे ने कहा कि इस सम्मान के लिए हमारे सभी विद्यालयीन परिवार के साथ साथ सभी विकासखंड शिक्षा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कर्मचारी परिवार के सहयोग का प्रतिफल है। मेरा हमेशा यह कोशिश रहता है कि विद्यालय में छात्र हित में जो सर्वोपरि हो उस पर विशेष ध्यान देते हुये उस कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का यथा सम्भव पुर्ण रूपेण पालन किया जाए। इस कार्य को करने में मेरा विद्यालय परिवार एवं संकुल के सभी शिक्षक साथियों का भरपूर सहयोग मिलता है और उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा जिससे मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करता रहूं।