छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
झारखंड के मजदूर का 11000 बिजली तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विकाश दुबे रामानुजगंज : नगर के मेन मार्केट में पीपल चौक के पास घर में सेंटरिंग का कार्य कर रहे झारखंड के मजदूर का 11000 बिजली तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पीपल चौक के पास रमेश केशरी के मकान में कार्य कर रहे मनोज मांझी पिता मोहन माझी उम्र 24 वर्ष ग्राम चुटिया निवासी आज सुबह सेंटरिंग का कार्य करने के दौरान बिजली तार के चपेट में आने पर नीचे जमीन पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई.