विष्णु देव की सरकार कर रही है गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार

सपनों को हकीकत में बदलने की यह कहानी है नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाली रमिया देवी जो अपने पति रामचरण के साथ एक साधारण से कच्चे मकान में रहती थी खप्पर का यह मकान जो प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में मुसीबत का पहाड़ लेकर आता था रमिया देवी जिनकी उम्र 46 वर्ष है यह अपने परिवार के लिए जीवन यापन हेतु मजदूरी करती हैं

रमिया देवी की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि अपने जर्जर मकान जो की बरसात के मौसम में दीवार से पानी रिस करके उनके घरों में आ जाता था वह सोचती थी कि उनके पक्के घर का सपना अपने जीवन काल में संभव हो पाएगा या नहीं । एक दिन नगर पंचायत वाड्रफनगर के आवास योजना की टीम मोहल्ले में सर्वे कर रही थी तभी रमिया देवी ने आवास योजना की जानकारी एकत्रित कर आवास योजना के लिए आवेदन किया कुछ महीनो बाद आवास की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत उन्होंने अपने कच्चे घर को तोड़कर उसी स्थान पर पक्के मकान बनाने का कार्य प्रारंभ किया आवास योजना की राशि रमिया देवी को चार किस्तों में उनके खाते के माध्यम से समय-समय पर प्राप्त होती रही रमिया देवी कहती हैं की कुछ महीनो उपरांत मेरा पक्का मकान बन करके तैयार हो गया मेरे नजरों के सामने मेरा पक्का मकान का सपना साकार हो गया पति वह बच्चों के चेहरे पर संतुष्टि और प्रशंसा के भाव देख आज मैं अत्यंत खुशी का अनुभव कर रही हूं
और अपने परिवार के साथ खुशी- खुशहाली से जीवन यापन कर रही हूं
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हम जैसे गरीब परिवारों की मदद कर पक्का मकान उपलब्ध कराने वाले ऐसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मैं सहृदय धन्यवाद करती हूं साथ ही हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूं। जिन्होंने हम जैसे गरीबों के बारे में सोच कर इतनी अच्छी योजना शुरू किया।