कृषि महाविद्यालय ग्राम धोंधा में बनाने के मांग को लेकर हजारों की संख्या में जनता के साथ बैठक संपन्न।
ग्रामीणों ने वाड्रफनगर और प्रतापपुर के बीच धोन्धा में कृषि महाविद्यालय बनाने की मांग एक स्वर में उठी

सुरजपुर जिले के कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर विधानसभा में बनना है। जिसको लेकर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र वाड्रफनगर की जनता का मनसा है कि कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर और वाड्रफनगर के हित को देखते हुए ग्राम पंचायत धोंधा में शासकीय भूमि जो कि लगभग 100 हेक्टर है। उस पर बनाने का लोगों ने मनसा जाहिर किया है ।इस संदर्भ में आज क्षेत्र की जानते का मनसा है कि कृषि महाविद्यालय ग्राम धोन्धा में बनाया जाना उचित होगा ताकि बलंगी से लेकर और सनवाल तक के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो कृषि महाविद्यालय यदि धोंन्धा में बनता है तो प्रतापपुर विधानसभा के लोगों को बीचों-बीच में पड़ेगा जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा जगह होगा। कृषि महाविद्यालय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना आवाज बुलंद

किया है। उनका कहना है कि यदि कृषि महाविद्यालय यहां नहीं बनता है तो इसके लिए हमें भले ही आर पार की लड़ाई लड़ना पड़े हम लड़ेंगे। लेकिन कृषि महाविद्यालय धोंन्धा में ही बनेगा ऐसा लोगों ने मंशा जाहिर किया है। नहीं बनने की स्थिति में क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता मिलकर आंदोलन की भी बात कही है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और सरकार के कार्यकर्ता कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर बैठक कर रहे हैं। देखना होगा कि कार्यकर्ताओं को सरकार में सम्मान मिलता है। या उन्हें सड़क पर उतरना पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी।