छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जिले में एक नया साइबर अपराध सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के नाम पर फर्जी आईडी संदेश भेजा जा रहा है।

*कलेक्टर के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट से ठगी का प्रयास, जनता से सतर्क रहने की अपील*

IMG-20240927-WA0386-135x300 जिले में एक नया साइबर अपराध सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का के नाम पर फर्जी आईडी संदेश भेजा जा रहा है।
बलरामपुर जिले में एक नया साइबर अपराध सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के नाम पर फर्जी आईडी संदेश भेजा जा रहा है। यह मुख्य रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से की जा रही है, जिसमें ठगी कलेक्टर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले की आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी अनजान नंबर +998880274701 से आए संदेशों पर भरोसा न करें। बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने कहा है कि अगर किसी को भी इस प्रकार की संदिग्ध फेक आई डी से संदेश या कॉल आता है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!