बाईक चालक बरवा टोला निवासीयों का मदनपुर में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, एक की मौत दुसरा घायल

उत्तर प्रदेश के बरवा टोला निवासी दो व्यक्ति किसी काम से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला स्थित वाड्रफनगर ब्लॉक के बलंगी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मदनपुर ग्राम पंचायत के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था करने में जुट गए।
बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि चिकित्सा जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलो को एम्बुलेन्स से शिवील हास्पीटल वाड्रफनगर भेजा गया है जहाँ डाक्टरो ने लगभग 30 वर्षिय युवक को एक को मृत घोषित कर दिया है वहि बृद्ध व्यक्ति का पैर टुट गया है जो घायल है ईलाज जारी है ।