वाड्रफनगर का स्वागत द्वार बना जानलेवा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
नगर पंचायत वाड्रफनगर मे नगर प्रतिनिधी व अधिकारी मौन

बलरामपुर/वाड्रफनगर। नगर पंचायत वाड्रफनगर में बना स्वागत द्वार इन दिनों नगर की सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आम जनता के लिए एक गंभीर खतरे का संकेत बन चुका है। यह स्वागत द्वार अब लोगों के स्वागत के बजाय किसी बड़े हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है। स्वागत द्वार की जर्जर हालत और उसमें आई गंभीर दरारें प्रशासनिक लापरवाही की ओर साफ इशारा कर रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्वागत द्वार के ऊपरी हिस्से में लगे बीम में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, वहीं नीचे बने दोनों पिलरों में भी स्पष्ट रूप से क्रैक दिखाई दे रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है , जिससे इसके किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई है। यदि ऐसा होता है, तो इसकी चपेट में आने वाले राहगीरों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
यह स्वागत द्वार ऐसे मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन नगर पंचायत के कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद अब तक न तो किसी प्रकार की मरम्मत कराई गई है और न ही एहतियातन कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इससे यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किस अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।
नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों में इस जर्जर ढांचे को लेकर भय का माहौल है, वहीं प्रशासन की चुप्पी लोगों की चिंता को और बढ़ा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी दुर्घटना के बाद ही जागेगा?
या फिर समय रहते इस खतरनाक स्वागत द्वार को हटाकर या मरम्मत कर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल इस स्वागत द्वार की तकनीकी जांच कराई जाए और जब तक इसे सुरक्षित घोषित न किया जाए, तब तक इसके नीचे से आवागमन रोका जाए। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर इसे शीघ्र हटाया जाए ताकि किसी भी संभावित जनहानि से बचा जा सके।
अब यह देखना अहम होगा कि नगर पंचायत और प्रशासन जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाते हैं या फिर यह स्वागत द्वार किसी बड़ी अनहोनी का कारण बनता