छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

स्व. राजकुमार गुप्ता के निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन

IMG-20250316-WA0136-225x300 स्व. राजकुमार गुप्ता के निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन

बलरामपुर: स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता के निवास स्थान पर उनके भतीजे शैलेश गुप्ता एवं राकेश गुप्ता के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में ग्राम पंचायत कछिया, अलका, मानपुर, अमरावतीपुर, कड़िया, बूढ़ाडाड, बरती कला, वाड्रफनगर, बसंतपुर, रूपपुर मिथलापुर, कोटराही सहित आसपास के गांवों के पंच, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
IMG-20250316-WA0137-300x225 स्व. राजकुमार गुप्ता के निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन
गौरतलब है कि स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करते थे। उनके निधन के बाद इस परंपरा को उनके भतीजे शैलेश गुप्ता और राकेश गुप्ता ने जीवित रखा है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना कायम रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमारी खुशबू, नगर पंचायत वाड्रफनगर के उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता,रामचंद्र, बहन सिंह, देवलाल सिंह, राम लखन, श्रीमती जिमरन, देवचंद, जनपद सदस्य बैजू, नागेंद्र, ईश्वर, मंगलम, अनिल, देवबरन, कपिल देव, बुध देव सिंह, अजय, योगेंद्र, लखन, धर्मजीत सिंह, संदीप, अनीश, कमलेश, राजेंद्र, जगदेव, शिव शंकर, रामचंद्र, बाबर, अशोक गुप्ता, राम नारायण, पंकज, अजय यादव, मनोज यादव, राम सिंह, रविंद्र गुप्ता, रामनाथ, फुलसाय, अनंत राम, गोरेलाल, श्यामलाल, शुभम पटेल, आनंद पटेल एवं पंडा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में सभी ने पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लिया और रंगारंग माहौल में होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!