अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बलरामपुर के रीना गिरी हत्याकांड मामले में झारखंड की गढ़वा पुलिस ने सास, ससुर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG-20241213-WA0602-300x169 बलरामपुर के रीना गिरी हत्याकांड मामले में झारखंड की गढ़वा पुलिस ने सास, ससुर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर/ रीना के पति स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल ने बलरामपुर थाने में फांसी लगा ली थी, जिसे लेकर बलरामपुर में जमकर हंगामा हुआ था।
लापता रीना गिरी का शव 30 सितंबर को गढ़वा थाना क्षेत्र के गबेलचंपा में कोयल नदी के पुल के नीचे मिला था। घर में झगड़ा करने की वजह से रीना की हत्या 30 हजार रुपए सुपारी देकर कराई गई थी।
दरअसल, संतोषी नगर निवासी रीना गिरी (30) पिछले 29 सितंबर को लापता हो गई थी। रीना गिरी के भाई बदला मंडल ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए बलरामपुर एसपी से शिकायत की थी।

रीना के पति गुरुचंद मंडल, ससुर शांति मंडल, चचेरे देवर और गुरुचंद की बहन के ससुर रमेश मंडल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।

झारखंड पुलिस ने कर दिया था अंतिम संस्कार

30 सितंबर को झारखंड की गढ़वा पुलिस ने शव मिलने के मामले में शिनाख्त नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार कर दिया था। रीना गिरी के दोनों हाथ बंधे थे और सिर में गहरे चोट के निशान मिले थे। मृतका की शिनाख्त रीना गिरी के भाई बदला गिरी ने की थी।

गोदरमाना के रहने वाले रीना गिरी के रिश्तेदार की शिकायत पर गढ़वा पुलिस ने पति गुरूचंद मंडल, शांति मंडल, रमेश मंडल, लतिका मंडल व अन्य के खिलाफ धारा 103(1), 238 (3)(5) के तहत अपराध दर्ज किया था।

संदेही पति ने बलरामपुर थाने में लगा ली थी फांसी
संदेही पति ने बलरामपुर थाने में लगा ली थी फांसी
गढ़वा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने मामले में ससुर शांति मंडल, सास लतिका मंडल, शांति मंडल के बेटी के ससुर रमेश मंडल को बलरामपुर के संतोषीनगर से हिरासत में लिया था। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी बीरा उरांव को पुलिस ने बलरामपुर से गिरफ्तार किया।

विवाद होता था, इसलिए की हत्या

गढ़वा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ कि रीना गिरी अपने पति गुरूचंद मंडल सहित सास और ससुर से विवाद करती थी। गुरूचंद मंडल की यह दूसरी शादी थी। रीना की हत्या 30 हजार रुपए सुपारी देकर कराई गई थी।

रीना की हत्या के लिए 30 हजार रुपए की सुपारी शांति मंडल ने अपने समधी रमेश मंडल को दी थी। रमेश मंडल ने हत्या की योजना बनाते हुए बलरामपुर निवासी अपने दोस्त बीरा लकड़ा को इसमें शामिल किया।

युवक के पुलिस कस्टडी में मौत के बाद थाने में बवाल हुआ था।
युवक के पुलिस कस्टडी में मौत के बाद थाने में बवाल हुआ था।
कार से अपहरण कर की हत्या

घटना दिनांक 29 सितंबर को रमेश मंडल ने दोस्त बीरा उरांव के साथ कार से रीना मंडल का अपहरण किया और घटनास्थल पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। वे वापस आए तो रीना मंडल की सास ने हत्या के लिए सुपारी की शेष 10 हजार रुपए आरोपियों को दी।

संदेही पति ने थाने में लगाई थी फांसी

24 अक्टूबर को बलरामपुर थाने में गुरुचंद मंडल का शव फांसी पर झूलता मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद थाने में लोगों ने तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी पुलिस बल पर हमला हुआ। मामले में हमलावरों के खिलाफ बलरामपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!