पट खुलते ही दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए लगी भीड़* नगर के सभी दुर्गा पंडालों का पट सप्तमी को खुला इसके बाद से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
नेताम ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, सामुदायिक भवन बनाने की की घोषणा

* विकाश दुबे रामानुजगंज* जिले के प्रमुख आस्था के केंद्रों में एक पहाड़ी माई मंदिर एवं नगर के वार्ड क्रमांक 9 में कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी थी। आज महा अष्टमी के दिन पट खुलते नगर के दोनों प्रमुख आस्था केंद्रों में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंचे।
गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र को लेकर पहाड़ी माई मंदिर एवं महामाया मंदिर में कई दिन पूर्व से तैयारियां प्रारंभ कर दी जाती है वही यहां की सजावट देखते बनती है। दोनों स्थानों पर दर्जनों की संख्या में अखंड दीप भी जलाए जाते है। क्षेत्र वासियों की दोनों प्रमुख आस्था के केंद्रों में अटूट आस्था है। पहाड़ी मंदिर में आज हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। बड़ी संख्या में भक्तो ने पैदल भी ऊपर तक चढ़ाई कि। पहाड़ी माई मंदिर समिति के सुभाष जायसवाल, रमन अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, अशोक केशरी सहित अन्य लोगो द्वारा आज पहाड़ी मंदिर में कन्या पूजन और कन्या भोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे पहाड़ी माई मंदिर समिति से जुड़े अन्य लोग सक्रिय रहे।
*पट खुलते ही दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना के लिए लगी भीड़* नगर के सभी दुर्गा पंडालों का पट सप्तमी को खुला इसके बाद से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार नगर के सभी दुर्गा पंडालों की विशेष सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र है।
*नेताम ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, सामुदायिक भवन बनाने की की घोषणा* कृषि मंत्री राम विचार नेताम अपने रामानुजगंज प्रवास के दौरान मां महामाया मंदिर मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भक्तों से बातचीत भी की एवं महामाया मंदिर में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की गौरतलब है कि बड़ी संख्या में महामाया मंदिर में बहुत शादियां होती हैं परंतु सामुदायिक भवन नहीं होने से काफी परेशानी होती थी। वही यहां पर काफी संख्या में संत भी आते हैं जिनके रुकने में परेशानी होती है। इन सबको देखते हुए श्री नेताम की घोषणा का नगर वासियों ने स्वागत किया।