छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

खण्ड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम की प्रसव पश्चात गृह भेंट

IMG-20260218-WA0649-300x135 जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
वाड्रफनगर/बलंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा प्रसव पश्चात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी वाड्रफनगर के निर्देशन तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बलंगी डॉ. मुकेश साहू के मार्गदर्शन में ग्राम चकदेही में प्रसव पश्चात गृह भेंट (PNC फॉलो-अप) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
IMG-20260218-WA0594-300x169 जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनकपुर की स्वास्थ्य टीम 18 फरवरी 2026 को ग्राम चकदेही निवासी श्रीमती बसंती (पति श्री राम लाल) के घर पहुँची। टीम ने शासन के निर्देशानुसार प्रसव के बाद नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी के तहत जच्चा व नवजातों की स्वास्थ्य जाँच की।

IMG-20260218-WA0593-300x151 जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
जाँच के दौरान प्रसूता और उनके तीनों नवजात शिशुओं का विस्तृत परीक्षण किया गया, जिसमें माँ और सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बलंगी डॉ. मुकेश साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य दल ने परिजनों को नवजात शिशुओं की देखभाल, नियमित स्तनपान, टीकाकरण, पोषण और स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सलाह भी दी।

IMG-20260218-WA0587-169x300 जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करना, समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। विभाग की इस पहल से ग्रामीणों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसा बढ़ रहा है और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!