सीतापुर विधानसभा में समस्या निवारण हेतु जारी किया गया QR CODE,,
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवम जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा, एक क्यू आर कोड लॉन्च किया गया,

इस क्यू आर कोड के माध्यम से लोग अपनी समस्या सीधे विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं जिससे उसका निराकरण तत्काल किया जा सके,,

इस क्यू आर कोड को स्कैन कर,
लोग अपनी समस्या सीधे विभागीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा सकते हैं,
आप को बता दें कि कही बोरिंग खराब है,कही सड़क खराब है,कही बिजली की समस्या है या किसी को राशन दुकान में समस्या हो रही हो तो वह तत्काल इस कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपने समस्या की जानकारी दर्ज करा सकता है,,

इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को किसी सरकारी अधिकारी या विभाग में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,,
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर इस क्यू आर कोड को लॉन्च किया गया है,,
इस मौके पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, एसडीएम रवि राही,
जन प्रतिनिधियों के साथ सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद थे,,
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने
इसके विषय में जानकारी देते हुए कहा कि,हमारे क्षेत्र की जो छोटी मोटी समस्या होती हैं,जिसके कारण उन्हें समस्या बताने के लिए दर बदर भटकना पड़ता है,जिससे काफी समय लग जाता है, और वह अपनी समस्या सम्बन्धित अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाता है,
जिससे समस्या यथावत बनी रहती थी,
जिसको देखते हुए हमने इसका समाधान निकाला है,
अब ग्राम पंचायत में कोई भी समस्या उत्पन होता है,तो तत्काल वहां लगे QR code को स्कैन कर लोग अपनी समस्या सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं,
इस पर हम सब की निगरानी रहेगी ,
और समस्या निवारण की जानकारी ली जायेगी,,
इससे लोगों को बेवजह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और काम समय में उनका काम हो जायेगा,,
बाइट,,
रामकुमार टोप्पो,विधायक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र