छत्तीसगढ़राजनीतिसरगुजा संभाग

तीसरी बार अध्यक्ष बने रमन अग्रवाल, कहा- यह जीत नगरवासियों की

IMG-20250215-WA0721-300x169 तीसरी बार अध्यक्ष बने रमन अग्रवाल, कहा- यह जीत नगरवासियों की

विकाश दुबेबलरामपुर। जिले के रामानुजगंज नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल को 4791 वोट मिले, कांग्रेस की मधु गुप्ता को 1926 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राहुलजीत सिंह को 1460 वोट मिले, वहीं नोटा के खाते में 56 वोट आए।

लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने रमन
भाजपा के टिकट से रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार चुनावी रण में उतरे रमन अग्रवाल को नगर के जनता ने तीसरी बार विजयी बनाया है। रमन अग्रवाल 2865 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मधु गुप्ता को पछाड़ा है। वहीं राहुलजीत सिंह 3331 वोट से हारे है।

मीडिया से बातचीत के दौरान रामानुजगंज नगरपालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं है, यह जीत रामानुजगंज वासियों की है। आगे उन्होंने कहा रामानुजगंज कि जनता को मेरा नमन। हम सभी मिलकर रामानुजगंज में विकास की गंगा बहाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम पर भरोसा कर जनता ने जीत दिलाई है। हम सबको साथ लेकर चलने का वादा करते है। 12 पार्षदों के साथ भाजपा बहुमत में आई है। यह जीत नगरवासियों की है।

भाजपा के 15 में 12 पार्षद विजयी
इसी तरह रामानुजगंज के 15 वार्डों में भाजपा के 12 पार्षदों ने जीत दर्ज कराई है। वहीं कांग्रेस मात्र तीन पर ही सिमट गई है। आइए समझते है कौन वार्ड से किसने मारी बाजी….

वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी सुमित गुप्ता 471 वोट, वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश पुरी 218 वोट, वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी अरुण नागवंशी 539 वोट, वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक सिंह 344 वोट, वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी विजय रावत 273 वोट, वार्ड 6 से भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता 292 वोट, वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन दास 277 वोट, वार्ड 8 से कांग्रेस प्रत्याशी रूपवंती जायसवाल 315 वोट, वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी रमेश गुप्ता 256 वोट, वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता 235 वोट, वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी मनीषी गुप्ता 306 वोट, वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी शीला जायसवाल 225 वोट, वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा ठाकुर 177 वोट, वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी ऊषा गुप्ता 322 वोट, वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी सिद्धांत यादव 291 वोट से वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!