छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

हायर सेकंडरी सी बी एस ई स्कूल सरगवां अम्बिकापुर में छात्र – छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं यातायात के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG-20241117-WA03571-218x300 हायर सेकंडरी सी बी एस ई स्कूल  सरगवां अम्बिकापुर में छात्र - छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं यातायात के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र द्वारा मोंटफोर्ट हायर सेकंडरी सी बी एस ई स्कूल सरगवां अम्बिकापुर में छात्र – छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं यातायात के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोंटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य जाय मैथ्यू के द्वारा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र टीम का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ
IMG-20241117-WA0358-300x168 हायर सेकंडरी सी बी एस ई स्कूल  सरगवां अम्बिकापुर में छात्र - छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं यातायात के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

करने हेतु नवा बिहान टीम को आमंत्रित किया गया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में नशा,नशा के विभिन्न प्रकारों एवं युवाओं पर नशा के प्रभाव के सम्बन्ध में चर्चा किया गया। बच्चे अपने कैरियर के प्रति सजग रहें तभी वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। किशोरावस्था के उम्र में ही बच्चे विभिन्न कारणों से नशे की ओर आकर्षित होते हैं। जिसके दुष्प्रभाव से उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे से ज्यादा प्रभावित महिलाएं होती हैं।
.IMG-20241117-WA0356-300x225 हायर सेकंडरी सी बी एस ई स्कूल  सरगवां अम्बिकापुर में छात्र - छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं यातायात के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अतः नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं को बढ़ चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनिता भारद्वाज के द्वारा दैनिक दिनचर्या में नशे का सामाजिक प्रभाव व पुलिस की भूमिका तथा साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा गया कि जानकारी ही बचाव है। साथ ही साइबर अपराध, आनलाइन धोखाधड़ी, हनी ट्रैप,अभिव्यक्ति ऐप,संचार साथी पोर्टल, नज़रबंद (हाउस अरेस्ट)एवं नवीन कानून के प्रावधानों को भी बताया गया।उप निरीक्षक विजय कैवर्त जी के द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी एवं लोगों के द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने से होने वाली दुर्घटनाओं को आंकड़ों सहित प्रस्तुत किया गया। तथा छात्र – छात्राओं को यातायात के प्रावधानों को पालन करने की हिदायत दी गई। ब्रम्हकुमारीज संजू बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा तो जीवन में जरुरी है, किन्तु नशा वो हो जो खुद के शरीर व जीवन को नुकसान न पहुंचाये। अर्थात आप के अन्दर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की नशा हो, देशभक्ति एवं समाज कल्याण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की नशा हो।साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने हेतु ब्रम्हकुमारीज संजू बहन के द्वारा शपथ दिलवाया गया। वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार, कवि संतोष दास सरल जी ने अपने कविता *बीड़ी,सिगरेट, गुटखा, गांजा और शराब नशा हर करथे सबकर जिंदगी ला खराब *के माध्यम से छात्र -छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए संदेश दिया गया।साथ ही *युवा की परिभाषा * कविता के द्वारा युवाओं की सही मायने में क्या भूमिका होनी चाहिए समझाइश दिया गया। ओजस्वी एवं प्रेरणादायक कविता के प्रत्येक पंक्तियों ने छात्र -छात्राओं को उत्साह से भर दिया जिससे सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा। कार्यक्रम के सफल संचालन कर्ता नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा जी ने कहा कि सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों के इस अभियान को सफल बनाने में मीडिया, युवाओं,समाज प्रमुखों एवं महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की परामर्शदाता हिना खान के द्वारा सभी वक्ताओं, मोंटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य , स्टाफ तथा नवा बिहान टीम के सदस्य रीना ठाकुर , संध्या सिंह एवं ब्रम्हकुमारीज बहन पार्वती को कार्यक्रम को सफल बनाने में किए गए अमूल्य योगदान हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!