संपादकीय

रोड़ किनारे बनी डबरी मे समाई स्कार्पियो 7 सवारी सहित एक ड्राईवर की मौत

IMG_20241103_060240-300x135 रोड़ किनारे बनी डबरी मे समाई स्कार्पियो  7 सवारी सहित एक ड्राईवर की मौत
बलरामपुर से की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में एक साथ 8 लोगों की मौत हो गई. बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है. हादसे में सभी मृत लोगों के शवों को अपने कब्जे में पुलिस ने ले लिया है. यह घटना कल शाम की बताई जा रही है.

Screenshot_2024-11-03-05-48-09-75_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6-300x135 रोड़ किनारे बनी डबरी मे समाई स्कार्पियो  7 सवारी सहित एक ड्राईवर की मौत
जब एक बेकाबू स्कार्पियो एक तालाब में घुस गई.तालाब में गिरी कार में कुल 8 लोगों की मौत: बलरामपुर पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार स्कार्पियो राजपुर कुसमी मार्ग से गुजर रही थी. उस दौरान कार बेकाबू हो गई. ड्राइवर ने अपना आपा खो दिया और स्कार्पियो अनियंत्रण हो गई एक तालाब में घुस गई. कार में कुल 8 लोग जिसमे 7 सवारी और एक ड्राईवर थे. इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ मौत हो गई है ।
IMG_20241103_055023-300x226 रोड़ किनारे बनी डबरी मे समाई स्कार्पियो  7 सवारी सहित एक ड्राईवर की मौत
डबरी ( तालाब ) में डूबे हुए वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया. मृतकों की पहचान कुसमी निवासी की जा रही है.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया: बलरामपुर में हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कार से सभी 8 शवों को निकाला गया. उसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. राजपुर कुसमी मार्ग के बूढ़ाबगीचा में यह दर्दनाक दुर्घटना हुई है. मरने वालों में पुरुष, महिला और बच्ची शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!