अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में ग्राम पिंड्रा में किया गया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20241123-WA0460-300x200 जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में ग्राम पिंड्रा में किया गया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

*बलरामपुर / स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील एवं जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित की उपस्थिति में विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पिंड्रा में स्वच्छता ही सेवा के तहत आम नागरिक,

IMG-20241123-WA04611-300x200 जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में ग्राम पिंड्रा में किया गया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
जनप्रतिनिधियों एवं कालेज व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर ग्राम में ही स्थित तालाब व आस-पास की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सीईओ श्रीमती रेना जमील ने छात्र-छात्राओं
IMG-20241123-WA0459-300x200 जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में ग्राम पिंड्रा में किया गया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
से चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वच्छता अभियान में सभी ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकायों में भी साफ-सफाई अभियान जारी है।
IMG-20241123-WA0462-300x200 जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में ग्राम पिंड्रा में किया गया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
उन्होंने कहा कि किसी भी तिथि या दिवस में सिमित ना कर अपने दैनिक दिनचर्या में साफ-सफाई को शामिल करें और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी
IMG-20241123-WA0458-300x200 जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में ग्राम पिंड्रा में किया गया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

भागीदारी सुनिश्चित करें तथा ऐसी गतिविधियों का आयोजन कर स्वच्छता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करें। इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल कर निरंतर रूप से स्वच्छता रखने का संकल्प लें। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कहा कि सभी लोग पूरे उत्साह के साथ साफ-सफ़ाई के लिए आगे आए हैं और इस उत्साह को बनाये रखना है, ताकि हमारा जिला कचरा मुक्त रहे। इन्होंने कहा कि बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ शारीरीक एवं मानसिक स्वच्छता भी सफ़ाई का हिस्सा है। हमें अपने व्यवहार परिवर्तन कर स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण मुहिम एक पेड़ मां के नाम के तहत कई स्थानों पर पौधेरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिए और सफाई के इस अभियान में शामिल हुए।
इस दौरान महाविद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य प्रो. एन. के. देवांगन, प्रो. एन. के. सिंह, रविशंकर श्रीवास, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!