बेलस्टार माईक्रोफाईनेंस लिमीटेड कंपनी के हितग्राहियो का ऋण राशि गबन करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी वाड्रफनगर के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

– बलरामपुर जिले के ब्लाक वाड्रफनगर में दिनांक 02.07.2024 को बेलस्टार माईक्रोफाईनेंस लिमीटेड कंपनी के एरिया मैनेजर धनश्याम यादव द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। कि इनके उक्त शाखा में पदस्थ फिल्ड ऑफिसर शरीफ अंसारी द्वारा हितग्राहियो को दिये जाने वाले ऋण राशि लगभग 35000000/-रूपये (पैतीस लाख रूपये) का धोखाधड़ी करते हुये गबन कर लिया गया है। जो कि
शरीफ अंसारी पिता गुलाम जीलानी उम्र 31 वर्ष साकिन निवासी शिव प्रसाद नगर मजिद पारा पुलिस चौकी बसदेई, थाना भैयथान, जिला सूरजपुर (छ०ग०)
अनावेदक के विरूद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने पर
अपराध क0 111/2024 धारा 420,408 भारतीप दण्ड विधान कायम किया गया था। आरोपी घटना कारित करने पश्चात फरार था। पुलिस अधीक्षक बैकर वैभव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, आर. शिव पटेल, विनोद मरावी एवं अन्य स्टाप के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।