बलरामपुर में ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
निर्दोषों का हत्यारा हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर :– .थाना कोतवाली बलरामपुर में दिनांक 15.11.2024 के प्रातः 07:15 बजे थाना उपस्थित होकर पारसनाथ पिता बेदी राम निवासी महाराजगंज ने सूचना दिया कि उसके ग्राम दहेजवार (कंचनपुर) में स्थित थान खेत में मानव कंकाल हड्डी व खोपड़ी पड़ा हुआ दिख रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए एफ.एस.एल. व जिला बलरामपुर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। टीम के द्वारा घटना स्थल से 03 मानव कंकाल का हड्डी, खोपड़ी, कपड़ा, पायल आदि जप्त किया गया। पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना व सरहदी जिलों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की जानकारी ली गई। जिस पर थाना कुसमी जिला बलरामपुर के गुम इंसान क्रमांक 08/2024 में तीन लोग 01. श्रीमती कौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष 02. मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष 03. मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र. 01 कुसमी दिनांक 26.09.2024 को अपने घर से कुसमी बाजार जाना बताकर निकले थे जो वापस घर नहीं आने पर सूचक सूरजदेव ठाकुर के द्वारा दिनांक 05.10.2024 को थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा उक्त गुम इंसान के तव्यों का बारिकी से विश्लेषण कर गुम इंसान के परिजनों को सूचित किया गया।
गुम इंसान के परिजनों से घटना स्थल से जप्त कपड़े व वस्तुओं की पहबान कराई गई जिसमें परिजन सूरजदेव ठाकुर के द्वारा 01. श्रीमती फौशल्या पति सूरजदेव ठाकुर उम्र 35 वर्ष 02. मुक्तावती पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 17 वर्ष 03. मिन्टू ठाकुर पिता सूरजदेव ठाकुर उम्र 05 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्र. 01 कुसमी के रूप में प्रारंभिक पहचान की गई।
घटना स्थल से जप्त कंकाल, खोपड़ी व हड्डियों का डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पी.एम. उपरान्त डॉक्टरों के द्वारा हत्या होना बताया गया है, जिस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उनके घर मोख्तार अंसारी पिता सत्तार अंसारी उम्र 38 वर्ष निवासी परसवार वाना भण्डरिया जिला गढ़वा (झारखण्ड) व उसके भाई का आना जाना रहता था। मोख्तार झाड़फूंक का काम करता था। विवेचना के क्रम में मोख्तार अंसारी को झारखण्ड राज्य से संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसके भाई का मृतक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और उसका भाई पूरा पैसा उनपर खर्च करता था जो उसे पसंद नहीं था। इस कारण से हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ कर तथ्यों का खुलासा होना शेष है, मामला विवेचना में है।