ग्रामीणों के समझ ग्राम पंचायत परसडीहा नव निर्वाचित सरपंच सिसका कुजुर ने किया पदभार ग्रहण

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत में चुनावों में निर्वाचित हुए जनपद पंचायत वाड्रफनगर के 93 पंचायतों के सरपंच व पंचों ने अपने अपने पंचायतों में संविधान के अनुरूप चलने की शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत परसडीहा में कुर्मि समाज सामुदायिक भवन मे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यहां अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित सरपंच के लिए 884 मतों में से 574 मत पाकर सरपंच पद पर निर्वाचित हुईं सिसका कुजूर ने शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के दौरान पंचायत के 19 पंचों ने भी संविधान के अनुरूप चलने की शपथ ली। सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सचिव सुनिता सिंह

व अन्य साथी ने शपथ दिलाई। और
पदभार ग्रहण करते ही सभी पंचो ने पुष्प गुच्छ भेंट कर माला पहनाकर सरपंच को सम्मान किया गया व सरंपच के द्वारा भी सभी पंचां को माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया

शपथ ग्रहण समारोह में कुर्मी समाज भवन में जुटे ग्रामीण जन
नव निर्वाचित सरपंच सिसका कुजूर ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ गांव के लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हुए ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने लगातार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव को एक आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करना है इसके लिए शासन प्रशासन से हर जरूरी मदद की मांग की जाएगी। शपथ ग्रहण के द्वौरान नरसिंह पटेल रशीद खान सचीन उपाध्याय संजय पटेल विशेष पटेल रितेश पटेल हिरालाल पटेल अमरनाथ पटेल अशोक पटेल मधुसूदन पटेल चन्द्रबली रामपती मनधारी अरविन्द उपाध्याय गिरीश कुशवाहा रामसकल सिवरतन अमर गुप्ता दिलीप गुप्ता नीरज कटारे विनोद पटेल किरण खुट्टे दिपा . देवमतियां संजय टोप्पो धीरन टोप्पो दिनेश कुजूर देवीसिंह रामपति राम भोला पटेल युदिष्ठीर पटेल सुदर्शन पटेल राम बहादुर पटेल जोधन शान्त सोनीया शान्त कृष्णा रविशंकर रूपेश पटेल उदय नाथ गरवरीया अमर साय सिंह जयचन्द पटेल व संदीप पटेल बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।