संपादकीय

छत्तीसगढ़ के जन -जन मन के लिए विष्णु की पाती का वाचन किया गया धान समिति केंद्र बसंतपुर

IMG-20241222-WA0080-225x300 छत्तीसगढ़ के जन -जन मन के लिए विष्णु की पाती का वाचन किया गया धान समिति केंद्र बसंतपुर

छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी विष्णु देव सरकार की एक वर्ष पूरा होने पर आज धान उपार्जन केंद्र बसंतपुर में सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल कार्यक्रम किया गया जिसमें बसंतपुर धान समिति केंद्र के किसान भाइयों और क्षेत्र की जनता की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे। आज के इस सभा में कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा शान द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया और पशु विभाग के अधिकारियों के द्वारा पशु विभाग में संचालित योजनाओं को भी बताया गया। आज के इस सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल वाड्रफनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम अग्रवाल और जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि भारतीय जनता पार्टी घोषणा नहीं करती है संकल्प लेती है चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया था कि किसानों का धान 3100 सौ रूपये प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदा जाएगा जो आज छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खरीदी की जा रही है और साथ में यह भी संकल्प लिया था कि पिछला 2 साल का धान की बकाया बोनस दिया
IMG-20241222-WA0079-300x225 छत्तीसगढ़ के जन -जन मन के लिए विष्णु की पाती का वाचन किया गया धान समिति केंद्र बसंतपुर
जाएगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर 2 साल का बकाया बोनस दे दिया गया। एक और महत्वपूर्ण योजना महिलाओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया था की छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो 1000 रुपए प्रति महीना महिलाओं को सम्मान स्वरूप दिया जाएगा
IMG-20241222-WA0078-300x225 छत्तीसगढ़ के जन -जन मन के लिए विष्णु की पाती का वाचन किया गया धान समिति केंद्र बसंतपुर

जो आज विष्णु देव की सरकार में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपये महिलाओं को प्रति महीना मिल रहा है। सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल कार्यक्रम आज बसंतपुर धान समिति केंद्र में बहुत बढ़िया संपन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला सदस्य विनोद जायसवाल भाजपा वरिष्ठ नेता सीताराम अग्रवाल , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा , नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी , भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा , किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन गुप्ता , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल अंसारी जी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव , कृष्ण कुमार पांडे ,महेंद्र देवांगन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमित खाखा जी, अमरजीत श्यामले , ईश्वर कुशवाहा , युवा नेता प्रियम दुबे, बिरेन्द्र ठाकुर , जागेश्वर राम जगते, नवनियुक्त समिति अध्यक्ष श्याम जी जगते, राम लखन गुप्ता, अनुरोध यादव, बिजेंद्र यादव , दिनेश कश्यप , शंकर कुशवाहा , रामचरण आयाम, विकास कुशवाहा , रविशंकर मरकाम, अशोक यादव , पूर्वी मण्डल के कार्यकर्ता राहुल पटवा , बसंतपुर के युवा नेता विक्की गुप्ता , श्याम सुंदर अग्रवाल , गीता गुप्ता राजकुमार गुप्ता, बाल गोविंद पटेल, रामचंद्र सांवले राम हरी गुप्ता और अनेक किसान भाइयों उपस्थित रहे साथ में धान समिति केंद्र बसंतपुर के सभी स्टाफ और शाखा प्रबंधक रामलाल मरावी साथ में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी पशु विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!