स्वैच्छिक संगठनों ने जरूरतमंद बच्चों को पटाखे एवं मिठाई किया वितरित

छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान, चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान् में *स्माइल दिपावली *कार्यक्रम के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जरुरतमंद बच्चों को विगत सात वर्षों से पटाखे एवं मिठाईयां वितरित कर दिवाली के शुभ अवसर पर उन बच्चों के मुस्कान के लिए प्रयास निरंतर जारी है।इस वर्ष स्माइल दिपावली कार्यक्रम के तहत् वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय,

अनिल कुमार मिश्रा,अमृत लाल प्रधान, सुश्री सुनिधि शुक्ला एवं रिषय मिश्रा के उपस्थिति में पटाखे एवं मिठाईयों के वितरण अभियान से पूर्व कैम्पेन की शुरुआत सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

अमोलक सिंह ढिल्लो के द्वारा पटाखे एवं मिठाईयां बच्चों को भेंटकर किया गया। तत्पश्चात् स्माइल दीपावली टीम के सदस्य मंगल पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा, अमृत लाल प्रधान, सुनिधि शुक्ला, नरेंद्र भाई, विनायक,रिषय, अर्पित निल्या,अनय,याशवी के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जरुरतमंद बच्चों को पटाखे एवं मिठाईयां वितरित किया गया।

स्माइल दीपावली कार्यक्रम को वित्तीय सहयोग तरुण प्रकाश झा सरस्वती विश्वकर्मा, सुनिधि शुक्ला मंगल पाण्डेय अनिल कुमार मिश्रा विशाल गुप्ता अमृत लाल प्रधान आशीष केशरवानी लोकेश अग्रवाल अतुल अग्रवाल गोरा दादा संगम स्वीट्स एवं विश्वजीत शाहा के द्वारा किया गया।