अपराध दुर्घटनाकोरियाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रिश्वत लेते पकड़े गए लेखापाल के घर एसीबी की जांच, अंबिकापुर में पटवारी के घर भी देर रात तक जांच

IMG-20240921-WA0206-300x176 रिश्वत लेते पकड़े गए लेखापाल के घर एसीबी की जांच, अंबिकापुर में पटवारी के घर भी देर रात तक जांच

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में सरपंच से 19 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए जनपद के लेखापाल के घर से एसीबी की टीम ने 18.19 लाख रुपये नगदी जब्त किया है। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। वहीं सरगुजा में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय के घर भी देर रात तक एसीबी की टीम जांच करती रही। पटवारी के घर से भी नगदी एवं चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं

IMG-20240921-WA0205-300x134 रिश्वत लेते पकड़े गए लेखापाल के घर एसीबी की जांच, अंबिकापुर में पटवारी के घर भी देर रात तक जांच

एसीबी सरगुजा की टीम ने शुक्रवार को एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। लेखापाल सत्येंद्र मिश्रा ने बिल पास करने के लिए ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच महेंद्र सिंह से 30 हजार रुपए की मांग की थी। लेखापाल और सरपंच के बीच बातचीत में सौदा 19 हजार रुपए में तय हुआ।
एसीबी के डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम ने लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी की टीम ने सत्येंद्र सिन्हा के आवास में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान लेखापाल के घर से 18 लाख 19 हजार रुपये 400 नगद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों की एसीबी जांच कर रही है। लेखापाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सरगुजा में पटवारी के घर भी चली जांच

IMG-20240921-WA0207-300x300 रिश्वत लेते पकड़े गए लेखापाल के घर एसीबी की जांच, अंबिकापुर में पटवारी के घर भी देर रात तक जांच

सरगुजा जिले में शुक्रवार को एसीबी ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते भिट्ठीकला के पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय को रंगे हाथों पकड़ा। भिट्ठीकला के डोमन राम राजवाड़े से पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय ने फौती चढ़ाने रिश्वत मांगा था। पटवारी की रिश्वतखोरी से परेशान गांव के कई लोगों ने एकजुट होकर रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी कार्यालय पहुंचकर की थी।
देर रात तक घर में चली जांच
एसीबी की टीम पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय को लेकर अंबिकापुर बौरीपारा निवास पर पहुंची। टीम ने देर रात तक पटवारी के घर को खंगाला। पटवारी के घर से नगदी एवं चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसकी जांच एसीबी की टीम कर रही है।
विवादित रहा है पटवारी
पटवारी बीरेंद्र नाथ पांडेय इसके पूर्व एक राजस्व मामले में गड़बड़ी के आरोप में जेल जा चुका है। सरगुजा के पूर्व उसकी पदस्थापना बलरामपुर में थी, जहां उसने राजस्व दस्तावेजों में हेराफेरी की थी। नौकरी में वापस बहाली के बाद बीरेंद्र नाथ पांडेय की पदस्थापना सरगुजा में हुई थी। यहां भी उसका रवैया नहीं बदला।
माना जा रहा है कि रिश्वतखोरी से पटवारी ने बेहिसाब संपत्ति बनाई है। एसीबी की टीम नगदी एवं निवेश के आय के स्रोतों की जांच करेगी। पटवारी बीरेंद्र कुमार पांडेय को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!