छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बागवानी फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित

बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित

जोखिम से फसलों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा*

*बलरामपुर, खरीफ मौसम में उत्पादित होने वाली बागवानी फसलों को बेमौसम  से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत किसान अपनी फसलों का बीमा आगामी 31 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं।
सहायक संचालक उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद सहित कुल सात अधिसूचित बागवानी फसलों को शामिल किया गया है। बेमौसम वर्षा, कम अथवा अधिक वर्षा, तापमान में असामान्य परिवर्तन, तेज हवा, आर्द्रता तथा अनुकूल मौसम के कारण होने वाले कीट एवं व्याधि प्रकोप जैसी परिस्थितियों से होने वाले नुकसान की भरपाई योजना के माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी है कि इस योजना में मुआवजे का निर्धारण मौसम के वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। योजना के तहत ऋणि कृषक तथा अऋणि कृषक लाभ ले सकते हैं कृषकों को  बीमा कराने हेतु फसलों के अनुसार निर्धारित ऋण मां का 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि कृषक अंश के रूप में जमा करना होता है
योजना के अंतर्गत टमाटर के लिए 1.20 लाख रुपये (कृषक प्रीमियम 6,000 रुपये), बैंगन 77 हजार रुपये (3,850 रुपये), मिर्च 68 हजार रुपये (3,400 रुपये), अदरक 1.50 लाख रुपये (7,500 रुपये), केला 85 हजार रुपये (4,250 रुपये), पपीता 87 हजार रुपये (4,350 रुपये) तथा अमरूद 45 हजार रुपये (2,250 रुपये) प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की गई है। किसान निर्धारित प्रीमियम राशि जमा कर अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
योजना का लाभ लेने हेतु समय पर पंजीयन किया जाना आवश्यक है बीमा आवेदन की अंतिम तिथि खरीफ मौसम के लिए 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।बीमा के लिए किसान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लोक सेवा केंद्र तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा मो न.(6266461767) से बीमा करवा सकते है। एवं विकासखंडस्तर पर बलरामपुर के लिए पलिस राम मो न.(9165507130) , रामचंद्रपुर के लिए राहुल पैंकरा मो न.(7415007531) , वाड्रफनगर के लिए प्रिया पटवा मो न.(9584515370), राजपुर के लिए रामदेव राम मो न.(9340217036), शंकरगढ़ के लिए नारायण साहू मो न.(700097497), कुसमी के लिए दुर्गाप्रसाद मिश्रा मो न.(9303447557)से संपर्क कर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर बीमा का लाभ ले सकते है।
सहायक संचालक उद्यान कमलेश कुमार साहू ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराएं। बीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान निकटस्थ लोक सेवा केंद्र, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों अथवा संबंधित विकासखंड के उद्यान विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!