विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 130 छात्राओं को साइकिल वितरित किया
कन्या स्कूल वाड्रफनगर की छात्राओं में खुशी का माहौल दिखाई दी
बलरामपुर —प्रतापपुर वाड्रफनगर विधानसभा अंतर्गत वाड्रफनगर कन्या हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत विधायक ने 130 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। स्कूल के छात्राओं में खुशी का माहौल दिखई दी।
विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि परम सम्माननीय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी का सपना था उन्होंने अपने सपने को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सरकार में सरस्वती साइकिल की योजना का आरंभ किया था आपकी तरह मैं भी पढाई करतीथी अपने बेटियों के स्कूल में आई हूं यहां बेटा लोग नहीं हैसब तरफ बेटियां ही बेटियां है

हमारी बेटियां बड़ी हुई होगी आप लोगो की तरह मै छोटी थी स्कूल में जाती थी पढ़ने फिर धीरे-धीरे में आगे बड़ी तो बच्चियों के जैसे बड़ी हुई तो मुझे भी उनके जैसे स्कूल वाला एड्रेस आज भी याद आता है मैं अंबिकापुर से गर्ल्स स्कूल से गर्ल्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई की हूं वकालत तक पढ़ाई की हू इस दर्द को अगर किसी ने महसूस किया बेटियों का तो भारतीय जनता पार्टी के हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने महसूस किया है जब तक यह योजना चलती रहेगी उनका नाम अमर रहेगा और आज भी मैं विधानसभा में इस बात को रखी थी कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने सरस्वती साइकिल योजना चलाया था और वह मेरे सामने अध्यक्ष के रूप में बैठे थे विधानसभा में तो उनके सामने है मैं उनका तारीफ कि थी क्योंकि मैं चाहती थी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने भाजपा के संगठन ने चलाया। गरीबों के लिए राशन खाद्यान्न योजना,

सरस्वती साइकिल योजना हो प्रधानमंत्री आवास योजना , स्वच्छता अभियान शौचालय की योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संगठन के लोग हमारे भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चलाएं है हमारे विष्णु देव साय जी की सरकार आते के साथ महिला बहनों का सम्मान बढ़ाया आज हमारी बहनों के खाता में हर महीने 1000 का रुपए का राशि आता है जो आज तक किसी सरकार ने ₹1 नहीं दिया वह ₹1000 का सहयोग राशि। हमारे मुख्यमंत्री दे रहे हैं तो हमारी भाजपा में महिलाओं का सम्मान बहुत अच्छे तरीके से किया जाता हैं यह भारतीय जनता पार्टी की पहचान है मात्र शक्ति का सम्मान हर अवसरों पर बच्चों के लिए हो चाहे वह माता के लिए हो वह मिलता है मै गर्व करती हूं कि आज मैं उस भारतीय जनता पार्टी से कार्यकर्ता हूं आज मैं विधायक के रूप में आप लोग बीच में आई हू रास्ते हमेशा अच्छे लोगों का इंतजार करते हैं सभी हमारी बेटियां हैं गोपी भैया जी ने बताया कि उनकी बेटियों ने ही सरकारी स्कूल मे पढ़ाई करके आगे बड़ी । अक्सर स्कूल में जाती हूं इस बात को बोलती हूं जो हमारी टीचर होते हैं गुणके खान होते हैं हमारे शिक्षक स्टाफ प्राचार्य उनके पूरे शिक्षक सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई।
शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जल करके सबके जीवन में प्रकाश साथ फैलता है
हमारेशिक्षागढ़ बहुत अच्छा भूमिका निभाते हैं शिक्षकों को एक कला होनी चाहिए कि हमारे जो बच्चे होते हैं वह कई कलाओं से किसी के पास में खेलने की बहुत अच्छी कला होती है किसी को खेलने में बड़ा इंटरेस्ट होता है उसकी थोड़ी पढ़ाई में काम इंटरेस्ट होती । ऐसे बच्चों को हमारे माननीय मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री ने बहुत महत्व दिया है खेल हमारे भारत देश के खिलाड़ी कितने सारे कांस्य पदक रजत पदक स्वर्ण पदक जीत के आ रहे हैं क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने उनको प्रोत्साहित किया है तो आप खेल के लिए भी बहुत सारी संभावनाएं हैं खेल के क्षेत्र में भी खेल कर आप आगे बढ़ सकते हैं खेल मे जो बच्चे अच्छा खेलते हैं उनको आप खेल में प्रोत्साहित करिए जो बच्चे गाने में अच्छा गाते हैं उनको गाने क्षेत्र में , संगीत का भी अच्छा अवसर है देखो बेटियां कितना अच्छा नृत्य करते हैं और बच्चियों ने गाना गाया हाय रे सरगुजा नाचे कभी पुराना नहीं होगा इसको जितना बार आप सुनिएगा उतना बार इसमें नयापन लगता है अपने सरगुजा के मिट्टी की खुशबू है इस गाने में और मैं गायक संजय सुरिला जी को बहुत बधाई देना चाहती हूं जब भी यह गाना बजता है हम लोग इस गाने पर हम लोग भी नाचते हैं ।
श्रीमती विधायक ने कहा कि मैं स्कूलों में छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है । जहां नोटिस वगैरा रहता है वहां पर अच्छे से पेंट करके लिखवा दे ताकि हमारी बेटियों के लिए और बेटों के लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर मे बेटियों के घर में कोई सता रहा है लेकिन डर से किसी से कह नहीं पाए तो मैं आज वादा करती हूं की माता-पिता से भी बढ़कर मैं आपकी सेवा के लिए हूं मेरी बेटियों को अगर कोई भी कष्ट दे रहा हो कोई पड़ोसी परेशान कर रहे हो स्कूल आने में कोई परेशान कर रहा हूं तो आप सीधे-सीधे उस फोन पर फोन करके अपनी शिकायत लिखवा सकती है तत्काल निराकरण किया जाएगा कोई डरने की जरूरत नहीं है । थोड़ा सा माता-पिता को भी फ्रेंडली होना पड़ेगा। क्योंकि मैं भी लड़की रही हूं ना मुझे हर दर्द पता है हर बच्चों का की किसको कब कैसा लग सकता है तो इसलिए मैंने हेल्पलाइन स्पेशली बेटियों के लिए जारी किया है आपने बिना संकोच के उसे नंबर पर कॉल करके अपना कोईभी समस्याआप नाम सहित किसी का भी नाम बता सकती हैं जो आपको परेशान कर रहा है आपको चाहे घर का हो चाहे रिश्तेदार हो चाहे कोई आम आदमी । लड़कियों के लिए विशेष सुविधा मैंने किया है इसका आप लोग जरूर लाभ लेंगे और आप लोग देखिएगा जब भी आपकी समस्या रहेगी मैं आपको एकदम खड़ी मिलूगी और आपकी समस्या का निराकरण करके ही मैं रहूंगी यह मेरा वादा हैं और भी ऐसे प्रोग्राम होंगे तो मैं आप लोगों के बीच में आऊंगी। किताब को सहेली बनाकर पुस्तक से दोस्ती करिए आप जरूर अपने लक्ष्य को प्रात करेंगे।सभी को मेरे तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत बधाई ।
विशिष्ट अतिथि गोपाल कश्यप,रामजनक कुशवाहा,सिताराम कुशवाहा,गोपीशरण कुशवाहा, रामाकांत गुप्ता, धीरेंद्र द्विवेदी, मानसिंह,अमीतखाखा, अरविंद सोनी, ओमप्रकाश कनोजिया, ओमप्रकाश कुशवाहा, राहुल पटवा, विजय कुशवाहा , श्रीमती शारदा भगत,उषा पासवान,सिताराम अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह,रामनिवाज पटेल,बीआरसी गजेन्द्र दुबे,शा कन्या हाई स्कूल प्राचार्य रामनाथ नायक, संकूल समन्वयक गिरजाप्रसाद,माइक संचालन आषिस पटेल, एवं व्याख्याता रमेश यादव, विमला वर्मा,शकरशण द्विवेदी,शमीर आलम अंसारी,विशुनराम , चंद्रमुखी मेहता, संतोष कुमार साहू,संयम अलीअहमद, श्रीमती सालू , जवाहर बंजारे, राकेश पटेल एवं समस्त स्टाफगण छात्राए मौजूद थे।