अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जलती हुई लकड़ी से ससुर पर हमला करने वाले आरोपीयां को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के अन्दर

IMG-20260202-WA0668-135x300 जलती हुई लकड़ी से ससुर पर हमला करने वाले आरोपीयां को  पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के अन्दर
दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रार्थीया शलजा अगरिया पिता रामनरेश अगरिया साकिन बसंतपुर ( अगरियापारा) थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर-रा०गंज की थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र इस आशय का पेश कि की दिनांक 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 06.00 बजे प्रार्थिया के पिता रामनरेश काम कर के घर आया और आरोपिया पार्वती के बेटा सिद्धार्थ जो 01 वर्ष का है को गोद में खेलाने के लिए पार्वती से लिया और खेलाने लगा, खेलाते समय रामनरेश बच्चे को लेकर गिरने जैसा हुआ तो पार्वती गुस्सा होकर रामनरेश को गाली गलौज करने लगी और लात से मारी, बाद मे पार्वती की पति संदीप अगरिया काम कर के घर आया तो पार्वर्ती को डांटा की क्यो पिताजी को गाली गलौज कर मार पीट किये हो तब पार्वर्ती घर से निकल कर बाड़ी तरफ चली गई कि रात करीब 08.00 बजे आकर परछी में सो रहे रामनरेश को चुल्हा में जल रहे सरई की लकडी को उठा कर बोली की इसी के चलते लडाई झगडा होता है आज इसको जान से मार दूंगी कहकर हत्या करने की नियत से सिर में चार पांच बार मारपीट की है मारने से सिर मे चोट आई है कि प्रार्थिया के लिखित आवेदन पत्र पर से धारा सदर 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपिया को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार की, जिसे दिनांक 01.02.2026 गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, आरक्षक ताराचंद, महिला आरक्षक समुन्द्री यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!