छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

लोधी राम एक्का को नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है जीत हासील कर करेंगे निम्न प्रकार के काम

IMG-20250201-WA0437-227x300 लोधी राम एक्का  को नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है जीत हासील कर करेंगे निम्न प्रकार के काम

भारतीय जनता पार्टी के तरफ से लोधी राम एक्का को नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है इस संबंध में उन्होंने कहा की मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का जिला नेतृत्व का और इस क्षेत्र के बहुत ही वरिष्ठ नेता हम सभी के मार्गदर्शक रामविचार नेताम का हृदय से त्रणी हूं जिन्होंने मुझे जिला मुख्यालय बलरामपुर के नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मुझे पार्टी का टिकट दिया है मैं मेरे सिर्फ नेतृत्व को नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद देता हूं। और यदि बलरामपुर की देवतुल्य जनता मुझे अवसर देती है तो मैं निर्वाचित होने के बाद इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करूंगा।—
1- मां सिंदूर नदी में छठ घाट का निर्माण कर।
२-गलियों की सड़कों का मरम्तिकरण एवं नई सड़कों
का निर्माण साथ ही नाली निर्माण का कार्य।
३- जल आवर्धन योजना को यथाशीघ्र शुरू
किया जाना।
४-भव्य मंगल भवन का निर्माण कार्य किया जाना।
५-नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जाना।
६-प्राथमिकता के आधार पर सभी वार्डों में
नल जल पाइप लाइन विस्तार कार्य किया जाना।
७-स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना।
८- चिल्ड्रन पार्क निर्माण कार्य किया जाना।
९-यथाशीघ्र दो नग सामुदायिक भवन निर्माण
कार्य किया जाना।
१०-नगर में स्थित तालाबों का सौंदर्य करण
किया जाना।
११-पूरे नगर में प्रकाश व्यवस्था व्यवस्थित करना।
१२-नगर में व्यवस्थित नालियों का निर्माण
किया जाना।
१३-सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करना।
१४-नगर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का
निर्माण किया जाना।
१५-आवासहीनो को प्रधानमंत्री आवास
उपलब्ध कराना ।
१६-वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन निराश्रित पेंशन
एवं विकलांग पेंशन का पुनः सर्वे करा करके
नाम जोड़ने का कार्य।
१७-महतारी वंदन योजना के तहत पुनः सर्वे
कराकर वंचितों को इसका लाभ उपलब्ध कराना
१८-मोर संगवारी के तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड,
वृद्धा पेंशन, गुमास्ता लाइसेंस, विवाह पंजीयन,
एवं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र घर पहुंच सेवा
उपलब्ध कराना।
१९-गौरव पथ बट कार्य एवं सौंदर्य करण कार्य
२०-नगर के मुख्य मार्ग पर तेवर ब्लॉक लगाया जाना
२१-गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वालों के पुत्र
एवं पुत्री विवाह हेतु निशुल्क सामुदायिक भवन
उपलब्ध कराना।
२२-सार्वजनिक स्थलों पर वाईफाई की निशुल्क
सुविधा उपलब्ध कराना।
२३-बलरामपुर को नजूल घोषित करना ताकि वर्षों से
काबिज लोगों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया
जा सके।
२४-अति शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर नगर में
बाईपास सड़क का निर्माण किया जाना।
२५- नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले स्कूलों को
मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना।
२६-समय-समय पर वार्डों में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
कराना।
२७-प्राथमिकता के आधार पर आधुनिक मुक्तिधाम
का निर्माण करना।
२८-नगर में निशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराना।
२९-नगर में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जल
प्रदाय व्यवस्था एवं अन्य समस्या के
लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया जाना जिससे
कि आम नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध हो
सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!