छत्तीसगढ़
हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत
40 हाथियों का दल का कहर जारी
रामानुजगंज = बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में आज दिनाक 24/08/2023 को ग्राम पंचायत मेघुली में 40 हाथियों का झुंड कॉपी महुवा में छोटकू कोडकू रामाशंकर कोडाकु का घर हाथियों के द्वारा गिरा दिया गया है जिससे एक बच्ची को भी सिर में गंभीर चोट लगी हैl साथ ही मेघूली के बंखेता पारा में हाथियों का दल पूरी तरह से धान की फसल को रौंद दिए हैं l जिसमे इरफान पिता अमीनुदीन , अयूब अंसारी पिता सुभान की फसलों को हाथियों ने अपने पैरो से कुचल दिया है l वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं l ग्रामीणों में दहशत का माहौल है l