अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

गौ हत्या कर मांस खाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार दो फरार

आरोपियों के विरुद्ध थाना सनावल में अपराध क्रमांक 48/24 धारा 04,06,10, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम एवम् धारा 299, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है 13.09.24 की शाम को आरोपीगण पीर मोहम्मद , सलीम अंसारी, जावेद अंसारी, एवम् इम्तियाज पांचों मिलकर ग्राम चैनपुर के चोरपनिया बांध के पास गाय के बछड़े की हत्या कर गौ मांस को आपस में बांट लिए थे और बछड़े की चमड़ी एवम् अन्य अंगों को बांध के पानी में फेक दिए थे , रविवार की सुबह ग्रामीण मवेशी चराने के लिए जंगल गए तो उन्होंने बांध के पानी में उक्त गाय के फेके गए अंगो को पानी में तैरते देखा तथा वहीं पास में गाय की हत्या के निशान भी दिखाई दे रहे थे तथा गाय बांधने वाला खूटा और रस्सी भी वही पर पड़ा था, गौ हत्या की बात गांव में आग की तरह फैल गई , इस संबंध में थाना सनावल में सूचना मिलने पर दिनांक 16.09.24 को सूचना तस्दीक हेतु निरीक्षक अजय साहू हमराह स्टाफ सहायक उप निरीक्षक गौटिया राम मरावी , आरक्षक विजय सरुता के साथ घटना स्थल पहुंच कर बछड़े के पानी में फेके गए शरीर के अंगों को बाहर निकाल कर आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू किया गया तो जानकारी मिली की इम्तियाज अंसारी कुछ दिन पहले कही से बछिया खरीद कर लाया था जिसे पीर मोहम्मद को चराने के लिए दिया था उक्त बछड़े को दिनांक 13.09.2024 की शाम करीबन 05 बजे डिंडो निवासी सलीम अंसारी और आमिर अंसारी दोनो खेदते हुए पैदल चोरपनिया जंगल की ओर ले जाते हुए देखे थे, उक्त बछिया उस दिन से पीर मोहम्मद के घर पर दिखाई नही दे रहा है तथा बछड़े का रंग घटना स्थल में मिले चमड़े से मेल खा रहा है। जिसके बाद संदेही पीर मोहम्मद, सलीम अंसारी और आमिर अंसारी के सकुनत पर दबिश देकर उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पीर मोहम्मद के घर बंधा हुआ बछड़ा कहां गया पूछने पर आरोपीगण द्वारा झारखंड ले जा कर बिक्री कर देना बताया गया , पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया की घटना दिनांक 13.09.24 को शाम को पीर मोहम्मद, इम्तियाज और जावेद तीनो पहले से चोरपनिया बांध के पास पहुंचकर, सलीम और आमिर अंसारी को पीर मोहमद के घर से बछड़े को बांध के पास लाने के लिए बोले थे , जब वे दोनो बछड़े को लेकर वहां पहुंचे तो पांचों आरोपियों ने मिलकर बछड़े की हत्या कर दी और गौमांस को आपस में बांट लिया तथा शेष अनुपयोगी अंगों को बांध में फेक दिए थे , बाद में आरोपियों को भी गौ हत्या के संबंध में ग्रामीणों को पता चलने की जानकारी मिल गई थी तो पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू और टंगिया को डिंडो के जंगल में छुपा दिए थे । जिसे आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर डिंडो जंगल से जप्त किया गया है।आरोपीगण पीर मोहम्मद , सलीम अंसारी एवम् आमिर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गौ हत्या के दो अन्य आरोपी जावेद अंसारी और इम्तियाज अंसारी घटना के बाद से फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है।* *उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू थाना प्रभारी सनावल एवम् उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे , सहायक उप निरीक्षक गौटिया राम मरावी तथा आरक्षक विजय सरुता की विशेष भूमिका रही।

IMG-20240917-WA0567-300x226 गौ हत्या कर मांस खाने वाले  तीन आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार दो फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!