धान भूसी के आड़ में साल लकड़ी का लट्ठा पार करने मे नकाम रहे आरोपी चालक फरार पिकप वाहन जप्त
पूर्व में भी हो चुकी है आधा दर्जन से अधिक वाहनों की राजसात कार्यवाही

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर अशोक तिवारी के निर्देशन में एवं अनिल सिंह पैकरा उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में संगठित वन अपराध की रोकथाम की सघन मुहीम चलाई जाती है। इसी कड़ी में वनपरिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर रामनारायण राम के नेतृत्व में दिनांक 17.09.2024 को रात्री गश्ती के दौरान अवैध रूप साल लट्ठा 06 नग पीकप वाहन में अवैध रूप से कटाई कर परिवहन करने पर वन अमला द्वारा वन कक्ष क्रमांक RF 740 से जप्त किया, जहां से

वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसके पश्चात प्रकरण में, भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) च, 42(1), 52, छ.ग. वन उपज व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) एवं छ.ग. वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 22 नियम (3) के तहत कार्यवाही की जा रही है जप्त की गई सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन मय ईमारती लकड़ी सहित लगभग 4 लाख रुपये आकि गई । जिसकी सूचना माननीय प्रथम श्रेणी न्यायालय मजिस्ट्रेट वाड्रफनगर को दे दी गई है एवं प्राधिकृत अधिकारी एवं उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर द्वारा उक्त वाहन पर राजसात की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। इस बड़े कार्यवाही में वनपाल में सुरेश प्रसाद यादव, लक्ष्मीशंकर शुक्ला, घनशयाम शर्मा, जोसेफिन केरकेट्टा, संजय श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद दुबे , वनरक्षक सतीश कुमार, सुनील सिंह पैकरा, एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। इस प्रकार वन अपराध की रोकथाम हेतु वन परिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर, के नेतृत्व में वन अमला द्वारा गश्ती एवं देखरेख सतत रूप से की जा रही है।