छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
Trending

सर्व आदिवासी समाज, मृतक के परिजन और स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों एवम प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बैठक,,

चर्चा रही सार्थक,कल होगा स्व.संदीप लकड़ा का अंतिम संस्कार,,

Screenshot_2024-09-28-11-11-21-10_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-300x135 सर्व आदिवासी समाज, मृतक के परिजन और स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों एवम प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बैठक,,

संदीप लकड़ा हत्या को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, और विधायक गण,

Screenshot_2024-09-28-11-11-09-33_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-300x135 सर्व आदिवासी समाज, मृतक के परिजन और स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों एवम प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बैठक,,

मृतक संदीप लकड़ा के परिजन को मिलेगा 25 लाख रूपए की सहायता राशि,
8 लाख का चेक और होस्टल में संविदा नियुक्ति पत्र मृतक की पत्नी को किया गया प्रदान,
मृतक के बच्चों के लिए 12 वी तक की पढ़ाई का व्यवस्था शासन द्वारा किया जायेगा,,
बाल विकास विभाग द्वारा मृतक के बच्चों को मिलेगा लाभ,,
Screenshot_2024-09-28-11-10-52-79_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-300x135 सर्व आदिवासी समाज, मृतक के परिजन और स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों एवम प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बैठक,,
मृतक संदीप लकड़ा हत्या को लेकर मृतक के परिजन एवम सर्व आदिवासी समाज द्वारा लगभग 16 दिनों से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था,,
जिसकी आज समाप्ति की घोषणा सर्व आदिवासी समाज के द्वारा किया गया,,
आज धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, एवम सरगुजा के विधायक गणों के साथ सरगुजा कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी
पहुंचे, और सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और मृतक संदीप लकड़ा के परिजनों से मुलाकात किया ,

और उनके बीच बैठक हुई,
स्वास्थ्य मंत्री जी ने मृतक के परिवार को 25 लाख रूपए ,मृतक की पत्नी को जीवन निर्वाह के लिए संविदा पद पर नियुक्ति ,और मृतक के बच्चों की शिक्षा के लिए सुविधा देने की घोषणा कर दी,
जिस के उपरांत सर्व आदिवासी समाज द्वारा धरना प्रदर्शन स्थगित करने का घोषणा कर दिया गया,
कल मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उसके ग्रह ग्राम बेलजोरा में किया जाएगा,,
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा
कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है,
इस निर्मम हत्या के जितने भी आरोपी हैं,उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी,
अभी मुख्य आरोपी फरार चल रहा है,
उसको पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है,स्थानीय पुलिस द्वारा तीन टीम बनाया गया है और छत्तीसगढ़ शासन स्तर पर एक टीम बनाई गई है जो लगातार मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए काम कर रही है, जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी होगी,
और इस मामले में जितने भी लोग सामिल होंगे उसकी जांच कर सभी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!