छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
बौद्धिक सम्पदा अधिकार पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया

बलरामपुर जिले में आज दिनांक 05 अक्टुबर 2024 को शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर में एक दिवसीय “बौद्धिक सम्पदा अधिकार” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शोयब अंसारी (ग्रंथपाल) शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज जगदलपुर, बस्तर (छ०ग०) रहे। उनके द्वारा कॉपीराईट/पेटेंट/ट्रेडमार्क/डिजाईन अधिकार/भौगोलिक संकेतक जैसे विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. तोयज शुक्ला द्वारा किया गया। इस सेमिनार में ग्रंथपाल पंकज कुमार, अतिथि शिक्षक कु० रेणुका दिवान, डॉ. अनुराधा गुप्ता, कु० शालिनी कुजूर, सेमंत मिश्रा एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।