बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की पुत्री व पत्नी की हत्या कर फेका शव

छतीसगढ़ राज्य के जिला सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 02 में निवास करने वालें आदतन बदमास ने प्रधान आरक्षक के घर में देर रात घुसकर पत्नी और नाबालिक पुत्री की निर्मम हत्या कर दहशत फैलाने के लिए शव को खुले स्थान पर फेंक दिया कोतवाली के सामने निवास करने वाला कुलदीप शाहू ने दुर्गा विसर्जन के दौरान एक आरक्षक पर गर्म तेल फेंक दिया था जिससे आरक्षक झुलस गया था घटना के बाद पुलिस के द्वारा टीम बना कर आरोपी कुलदीप शाहु की पतासाजी में जुटी थी कि आरोपी देर रात कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर आ घुसा और प्रधान आरक्षक की पत्नी और नाबालिक बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दिया और आरोपी के हत्या कर दोना शवों को खुले में फेंक दिया गया दोनो शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है वहीं पुलिस लगातार आरोपी की पता तलाश कर रही है जहां देर रात आरोपी की गाड़ी पर पुलिस ने फायरिंग भी की है ग्रामीणों को हत्या की खबर लगते ही सुबह से नगर वासियों में भारी आक्रोशित दिखाई दे रहे है व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर कोतवाली थाना के बाहर इकट्ठा होकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं । ग्रामीणों के द्वारा आक्रोशित होकर आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया गया है ।पुलिस के द्वारा टीम बनाकर सभी जिलों में भेज दिया गया है आरोपी की पतातलास जारी है ।