शासकीय उचित मुल्य दुकान का संचालन घर मे करने के बात को लेकर सरपंच पति से हुआ मारपीट पुलिस ने किया 05 आरोपियो को गिरफ्तार ।

थाना सनावल मे प्रार्थी रामधनी सिंह पिता स्व. राम प्रसाद सिंह उम्र 45 वर्ष सा. मिनवाखाण्ड चम्परिया पारा द्वारा थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.09.24 को प्रार्थी के शासकीय उचित मुल्य दुकान के संचालक जाकीर उर्फ जाफीर को घर मे संचालन करने के बात को लेकर प्रार्थी के साथ मिनवाखाड मे मुस्लिम पारा के मैनुदिन के घर के पास मेन रोड पर आरोपी जाकिर, नुरेनवि, मुख्तार, सद्दाम हुसैन, साकीर, अली हुसैन सभी लोग रास्ता रोकर जातिगत गाली गलौज करते हुए डण्डा से मारपीट करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवे. में लिया गया है। प्रकरण में विवेचना दौरान प्रार्थी द्वारा अनुसूचित जन जाति का सदस्य होने के संबंध में जाति प्रमाण पत्र पेश करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर प्रकरण में आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (1) द.घ जोडी गयी है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी से फरार आरोपियो के शिघ्र गिरफ्तारी करने का मार्गदर्शन प्राप्त कर आज दिनांक 11 नवम्बर.2024 को प्रकरण के आरोपी जाकिर उर्फ जाफीर, नूरेनबी, साकीर, सदाम, मुख्तार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में मेरे नेतृत्व में थाना प्रभारी सनावल निरीक्षक अजय कुमार साहू सहायक उपनिरीक्षक गौटिया राम मराबी आ रक्षक अभिषेक पटेल, सुरेन्द्र उईके राजकुमार राय, विजय सरुता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।