छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मने देव दीपावली से कन्हर नदी का तट हजारों दियो से जगमगा उठा बड़ी संख्या में नगर वासियों के द्वारा सामूहिक रूप से गंगा आरती की गई

जगमगा उठा। विधि विधान से विनय पांडे के द्वारा गंगा आरती एवं अन्य अनुष्ठान कराए गए आयोजन

IMG-20241116-WA0500-300x250 कार्तिक पूर्णिमा के दिन मने देव दीपावली से कन्हर नदी का तट हजारों दियो से जगमगा उठा बड़ी संख्या में नगर वासियों के द्वारा सामूहिक रूप से गंगा आरती की गई
रामानुजगंज नगर में शुक्रवार की देर शाम कार्तिक पूर्णिमा के दिन मने देव दीपावली से कन्हर नदी का तट हजारों दियो से जगमगा उठा बड़ी संख्या में नगर वासियों के द्वारा सामूहिक रूप से गंगा आरती की गई। नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं राम मंदिर समिति के यशपाल दुबे की नेतृत्व में आयोजित देव दीपावली के बृहद आयोजन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
गौरतलब है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली को लेकर कई दिन पूर्व से नवयुवक दुर्गा पूजा संघ एवं राम मंदिर समिति के द्वारा तैयारी की जा रही थी पूरे राम मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था वही पूरे कन्हर नदी घाट में हजारों दिनों से पूरा घाट जगमगा उठा। विधि विधान से विनय पांडे के द्वारा गंगा आरती एवं अन्य अनुष्ठान कराए गए आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुई। देव दीपावली के अवसर कन्हर नदी के तट का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला नजर आया हजारों दियो के जगमग के बीच गंगा आरती की गई। नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से कराया जाएगा।इस दौरान विकास दुबे जितेश केसरी,प्रतीक सिंह,आशीष गुप्ता,सन्नी केशरी,शुभम केशरी सहीत बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित है।

राम दरबार की रंगोली रहा आकर्षण का केंद्र…… देव दीपावली के अवसर पर पूरे राम मंदिर परिसर भी दिया से जगमगा रहा था। वही राम मंदिर परिसर के अंदर एक से बढ़कर एक राम दरबार की रंगोली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!