छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 13 भुइयां टोली में गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया

IMG-20241221-WA0446-300x225 जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 13 भुइयां टोली में गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया

विकाश दुबे रामानुजगंज जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 13 भुइयां टोली में गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान जन चेतना कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे के साथ समाजसेवी आशीष गुप्ता, अमित गुप्ता, पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे। देढ़ सौ से अधिक लोगों को कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।
जन चेतना कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा विगत 25 वर्षों से कड़ाके के ठंड में गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण किया जा रहा है संस्था के द्वारा अनवरत रूप से प्रत्येक वर्ष किया जाता है। जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा वर्ष भर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम कराए जाते रहते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि नगर में कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड में बिना गर्म वस्त्र एवं बिना कंबल के न रह सके। समाजसेवी आशीष गुप्ता ने कहा कि ठंड में गर्म वस्त्र एवं शिवम कंबल का वितरण करके संस्था के द्वारा बहुत ही पुण्य का कार्य किया जा रहा है। मेरा प्रयास रहता है कि ऐसे आयोजनों में मेरा भरपूर सहयोग रह सके। युवा नेता अमित गुप्ता ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में छोटे-छोटे बच्चों को जो बिना गर्म कपड़े के थे आज उन्हें हम सब मिलाकर गर्म कपड़े दिए जिससे बहुत ही आत्मिक संतुष्टि मिली। उन्होंने भी संस्था के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा डेढ़ सौ से अधिक लोगों को गर्म कपड़े एवं कंबल का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!