दशोदी सिंह परियोजना प्रबंधक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा को जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल में बतौर सदस्य के रुप में शामिल किया गया

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक एफ 3-28/2024/26 नवा रायपुर दिनांक 17/12/2024 द्वारा उभयलिंगी व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) नियम,2020 के नियम 11(5) अन्तर्गत उभयलिंगी व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधों की निगरानी और मामलों को समय से पंजीकृत करने,जांच और अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के नियंत्रण में जिला स्तरीय सुरक्षा सेल का गठन जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा के पत्र क्रमांक/1722/नि:शक्ति विवाह/2024-25 पत्र दिनांक 30/12/2024 के आदेशानुसार बलौदाबाजार-भाटापारा के आदेशानुसार जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल में दशोदी सिंह परियोजना प्रबंधक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। स्वैच्छिक संगठनों के द्वारा समाज कल्याण विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा के द्वारा दशोदी सिंह परियोजना प्रबंधक भाटापारा को जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल में शामिल करने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल बलौदाबाजार-भाटापारा को बतौर सदस्य दशोदी सिंह परियोजना प्रबंधक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के अनुभवों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।