अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद विजय जुलूस के दौरान अपमानजनक शब्द के प्रयोग करने के विरुद्ध भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की।

IMG-20250304-WA0574-300x225 जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद विजय जुलूस के दौरान   अपमानजनक शब्द के प्रयोग करने के विरुद्ध भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर  कार्रवाई करने की मांग की।

रामानुजगंज जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के द्वारा जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद विजय जुलूस के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक शब्द के प्रयोग करने के विरुद्ध भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौप अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने कहा कि रामचंद्रपुर जनपद के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र हैं जिसमें 23 में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की जीत हुई है इससे कांग्रेसी बौखला गए हैं जिस मोहम्मद बख्श के द्वारा अनर्गल रूप से विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताओं की विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी की जा रही है जिसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं श्री गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से मोहम्मद बख्श के द्वारा राम विचार नेताम के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया है इससे हम सब की भावनाएं आहत हुई है क्षेत्रवासी ऐसे शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन शॉप मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान जयप्रकाश गुप्ता , शैलेश गुप्ता, सिद्धांत यादव, शुभम गुप्ता , आकाश गुप्ता, सूरज मिश्रा , आकाश गौड़, ईश्वर सिंह रविशंकर कुशवाहा, हर्ष कलवार, उमेश कुशवाहा अनिकेत कुशवाहा ,सहित सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!