छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

शासकीय लरंग साय स्नातकोत्तर महा. रामानुजगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

IMG-20250311-WA0381-300x201 शासकीय लरंग साय स्नातकोत्तर महा. रामानुजगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन शासकीय लरंग पीजी महाविद्यालय रामानुजगंज में मनाया गया महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रोज लिली बड़ा प्राचार्य प्रो एस.के धारी , प्रो रमेश कुमार खैरवार, प्रो प्रिया गणित, प्रो योगेश कुमार प्राणिशास्त्र, डॉ आर. बी . सोनवानी रसायनशास्त्र, प्रो एस.बी.यादव वनस्पतिशास्त्र एवं स्वच्छता दीदी के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महिल स्वच्छता कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ शाल व श्रीफल देकर स्वागत किया गया इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी आदि शक्ति महामाया का रूप है उनके आदर एवं सम्मान से ही समाज विकास की ओर अग्रसर हो सकता है प्रो एस.के धारी ने कहा कि महिला को किसी वर्ग जाति विशेष कार्य विशेष के आधार पर नहीं परंतु महिला होने के आधार पर पहचाना जाना चाहिए उन्होंने सतीप्रथा, वैश्यावृति बाल विवाह जैसे कुप्रथा पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रो योगेश कुमार ने कहा कि महिला पुरुष वर्ग की तुलना बायोलॉजिकली अधिक सशक्त होती है अतिथि व्याख्याता सुश्री दीपिका राजवाड़े के द्वारा नारी शक्ति पर बहुत सुंदर कविता प्रस्तुत की गई।
प्रो खैरवार सर ने मां की विशेषताओं के बारे में नारी सम्मान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो प्रिया के द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया अतिथि व्याख्याता पूजा हालदार जी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉक्टर वेदराम गायकवाड , सौम्या गुप्ता, उर्मिला , पंकज , पवन सिंह ,मो आकिफ़ , राजकुमार देवांगन गोलू साहू,राजेंद्र कुमार विजयवाड़ ,विनोद लकड़ा सहित महाविद्यालय के समस्तअधिकारी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!