टैंकर और बाईक से टक्कर पूर्व एसीसीएल कर्मी की अस्पताल पहुंचते ही मौत
परिजनों मे छाया मातम

.अंम्बिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में सोनगरा के समीप सकलपुर मोड़ पर आज दोपहर हुए बाईक एवं टैंकर से टक्कर हो गई सड़क दुर्घटना में जरही निवासी आई डी तिवारी की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरही बंशीपुर निवासी आई डी तिवारी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 CZ 4367 में सवार होकर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे कि सकलपुर के समीप पेट्रोल टैंकर क्रमांक सीजी 29 A 4555 जो कि बनारस की ओर जा रही थी मोटर साइकिल से को जोरदार टक्कर मार दी गई दोनों वाहनों की आमने-सामने बगल से जोरदार भिड़ंत से मोटरसाइकिल में सवार आईडी तिवारी बीच सड़क पर जा गिरे दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिचितों द्वारा घायल अवस्था में उन्हें अंबिकापुर अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते ही आईडी तिवारी ने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पक्की सड़क पर गिरने के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोट लगी थी घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना के स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे थे और घायल को परिचितों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। आई डी तिवारी नगर पंचायत जरही के जाने माने प्रतिष्ठित व्यक्ति थे जो अपने मधुर भाषा और व्यवहार कुशलता के लिए नगर में जाने जाते थे इस दुखद घटना के कारण परिजनों मे मातम छा गई और परिवार जनों का रो रो कर बुराहाल हैं वहीं जरही बंशीपुर के परिचित लोगों में शोक का माहौल व्याप्त है।