देशहितकारी बजट को व्यापारियों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया, वाड्रफनगर में उत्सव जैसा माहौल

वाड्रफनगर (बलरामपुर जिला)।
देश के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किए गए केंद्र सरकार के जनहितकारी बजट को भारतीय जनता पार्टी वाड्रफनगर मंडल द्वारा चौक पर प्रोजेक्टर लगाकर सामूहिक रूप से सुना और देखा गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर आयोजित किया गया। आयोजन भाजपा बलरामपुर के यशस्वी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में तथा मंडल संगठन प्रभारी प्रविण अग्रवाल जी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अगुवाई वाड्रफनगर मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी जी के नेतृत्व में की गई।
वाड्रफनगर के राजीव गांधी चौक के पास स्थित शेड में प्रोजेक्टर की व्यवस्था कर बजट का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बजट के दौरान सरकार द्वारा व्यापार, रोजगार, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं को उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बजट को देश की आर्थिक मजबूती और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे आमजन से जुड़ा, समावेशी बजट करार दिया।