संपादकीय
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, परिवार में पसरा मातम
पेड़ारी ग्राम की मामला
वाड्रफनगर, बलरामपुर। ग्राम पंचायत पेड़ारी निवासी छवीलाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छवीलाल की पत्नी प्रतिदिन वाड्रफनगर से सब्जी बेचकर अपने घर पेड़ारी लौटती थीं। सोमवार रात पत्नी को लेने के लिए छवीलाल पेड़ारी गांव से पेड़ारी चौक पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि रात के समय एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि छवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
छवीलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है ।