छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

आसनडीह–अटल चौक नई सड़क परियोजना का आगाज़, 10.50 किमी मार्ग से तेज होगा क्षेत्रीय विकास

IMG-20260201-WA0708-300x200 आसनडीह–अटल चौक नई सड़क परियोजना का आगाज़, 10.50 किमी मार्ग से तेज होगा क्षेत्रीय विकास
लोक निर्माण विभाग (भा./स.) संभाग रामानुजगंज अंतर्गत आसनडीह से अटल चौक तक 10.50 किलोमीटर लंबे नवीन मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत आसनडीह, मंडल रघुनाथनगर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

IMG-20260201-WA0709-300x200 आसनडीह–अटल चौक नई सड़क परियोजना का आगाज़, 10.50 किमी मार्ग से तेज होगा क्षेत्रीय विकास
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस मार्ग के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।
नई सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र का संपर्क अन्य प्रमुख मार्गों से बेहतर होगा और विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी।

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि–

“आसनडीह से अटल चौक तक बनने वाला यह मार्ग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। यह मार्ग केवल सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।”

कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से ग्रामीण अंचल का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!