रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, राशि गबन करने वाले मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत गिरफ्तार गबन के मामले में एक अन्य सहयोगी आरोपी मनोज विश्वास को भी किया गया गिरफ्तार।
आरोपी के द्वारा गबन की राशि से खरीदा गया चल संपति ट्रेक्टर मय ट्राली व पिकप वाहन कुल जुमला 15 लाख रूपये जप्त

सहकारिता बैंक रामानुजगंज से शासकीय राशि गबन करने के मामले में रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, राशि गबन करने वाले मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत व गवन के मामले में एक अन्य सहयोगी आरोपी मनोज विश्वास को भी किया गया गिरफ्तार।
सहकारिता बैंक रामानुजगंज में शाखा प्रबंधक अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगठित आर्थिक गिरोह बनाकर नियम विरुद्ध व गैर वित्तीय तरीके से कुल राशि 01 करोड 33 लाख रूपये का किया था गवन।
गिरफ्तार आरोपी – 1. शंकर राम भगत पिता स्व. जुगुल राम भगत निवासी गंगापुर कन्या परिसर बौक जिला सरगुजा छ०ग० तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहकारिता बैंक मर्यादित रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज छ0ग०।
2. मनोज विश्वास पिता प्राण विश्वास उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम केरवाशीला थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज वैभव बैंकर के द्वारा जिले के समस्त धाना/चौकी प्रभारीगण की अपराध समीक्षा बैठक दौरान लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करने उपरांत प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी व अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुलिस याकुब मेनन के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।, दिनांक 06/08/2024 को प्रार्थी अरविन्द्र श्रीवास्तव पिता राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 54 वर्ष शाखा प्रभारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंचिकापुर शाखा बलरामपुर द्वारा थाना रामानुजगंज उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर शिकायत दर्ज कराया कि सहकारिता बैंक शाखा रामानुजगंज में शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत, केशियर विजय कुमार उइके, केशियर राजेश पाल, कम्प्यूटर आपरेटर पंकज विवास के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर किसानो, समितियों को मिलने वाली रकम व लोन की राशि एवं समितियों के लाभांश को गैर विततीय एवं गैर बैंकिंग नियम के तहत समितियो खाता धारको वं किसानो के शासकीय रकम को गबन किये है जिस पर थाना रामानुजगंज के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र की प्राथमिक जांच पश्चात मामले में थाना रामानुजगंज के द्वारा अपराध क्रमांक 157/2024 बारा 409, 34,120 (वी) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के प्रमुख आरोपी शंकर राम भगत पिता स्व. जगुल राम भगत उम्र 53 वर्ष जाति उरांव निवासी गंगापुर कन्या परिसर चौक जिला सरगुजा छछग० तत्त्कालीन शाखा प्रबंधक सहकारिता बैंक मर्यादित रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज छ0गए के द्वारा एक संगठित आर्थिक गिरोह बनाकर अपने बैंक कार्यालय के अन्य सहकर्मियों जिसमें पंकज विद्यास, राजेश पाल, विजय उनके व पंकज विश्वास का भाई मनोज विश्वास को शामिल कर अपने पदीय प्रभाव / बैंकिंग नियम का दुरुपयोग करते हुये किसानो, समितियों व खातो धारको को मिलने वाली कृषि कार्य हेतु आर्थिक मदद लोन की राशि जिससे किसान समितियो के माध्यम से ऋण प्राप्त कर कृषि कार्य करते है उपरोक्त राशि को गबन किया था रामानुजगंज पुलिस के द्वारा संपूर्ण प्रकरण के जांच क्रम में विभिन्न बैंको से प्राप्त जानकारी आरोपियों के खातो से रकम का आहरण एवं समायोजन व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण के दो आरोपी विजय उड़के, राजेश पाल को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण के घटना दिनांक के बाद से फरार आरोपी पंकज विश्वास का भाई मनोज विश्वास की शासकीय राशि गवन के मामले में पूर्ण संनलिप्ता पाया गया जो अपने गृह ग्राम केरवाशीला से फरार चल रहा था जिसकी तलाश रामानुजगंज पुलिस द्वारा अनवरत की जा रही था।
शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत के द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर शासकीय राशि का गबन किया गया था शंकर राम भगत घटना दिनांक से लगभग 5 महिनो से फरार चल रहा था जिसकी गिरफतारी हेतु उसके छिपने के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। थाना रामानुजगंज पुलिस के विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकर राम भगत जिला सरगुजा अंविकापुर क्षेत्र में देखा गया है मुखबिर की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस टीम के द्वारा अंबिकापुर से शंकर राम भगत को हिरासत में लेकर थाना रामानुजगंज लाकर करोड़ो रूपये के किये गवन के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। पूछताछ में आरोपी शंकर राम भगत ने स्वीकार किया मेरे व मेरे साथियों के द्वारा संगठित गिरोह बनाकर स्वयं से फर्जी समितियों का प्रस्ताव चेक बुक व जमा निकासी पर्ची के माध्यम से अधोहस्ताक्षरण कर शासकीय राशि का आहरण व समायोजन कर गबन करना स्वीकार करने पर घटना का प्रमुख आरोपी शंकर राम भगत पिता स्व. जुगुल राम भगत उम्र 53 वर्ष जाति उरांव निवासी गंगापुर कन्या परिसर चौक जिला सरगुजा छ0गा। तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहकारिता बैंक मर्यादित रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज छ0ग एवं प्रकरण के एक अन्य आरोपी मनोज विश्वास पिता प्राण विश्वास उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम केरवाशीला थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर -रामानुजगंज छ0ग० को मुखबीर सूचना पर राजपुर ग्राम से हिरासत में लेकर थाना रामानुजगंज लाकर पूछताछ करने पर घटना में शामिल रहना स्वीकार करने पर गबन की राशि से ट्रेक्टर एवं पिकप क्रय करना बताये जाने जाने पर उक्त दोनो वाहनो को मेमोरण्डम कथन के आधार मनोज विश्वास से जप्त किया गया है दोनो आरोपीगणो को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर के दाखिला कराया गया है। प्रकरण के आरोपीगणा के संपूर्ण चल अचल संपति की भी जांच रामानुज पुलिस के द्वारा की जा रही है। प्रकरण की जांच विवेचना अनुसंधान जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना रामानुजगंज से थाना प्रभारी निरीक्षक रामाकांत तिवारी, निरीक्षक गजपति मिरे, सहायक उपनिरीक्षक अतुल दुबे, प्रधान.आरक्षक. मायापति सिंह, नारायण तिवारी, जयपाल किस्पोट्टा, अजेश पाल आरक्षक जगमोहन तिर्की, संदीप जगत, सूरज सिंह, नागेश्वर पोते का महत्तपूर्ण योगदान रहा।
: