छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

स्वैच्छिक संगठनों (NGO’S) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक

IMG-20240927-WA0423-300x182 स्वैच्छिक संगठनों (NGO'S) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक
सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों (NGO’S) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
IMG-20240927-WA0424-300x225 स्वैच्छिक संगठनों (NGO'S) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक

नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा मुख्यकार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान ने नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि नवा बिहान नशामुक्ति परामर्श केंद्र घड़ी चौक अम्बिकापुर में परामर्शदाता नियमित सेवायें दे रहे हैं। परामर्श केंद्र में नशा से पीड़ित व्यक्ति परामर्श के लिए निरंतर आयें, इसके लिए शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा वार्डों में जन जागरूकता हेतु गतिविधियों के संचालन की आवश्यकता महसूस हो रही है।

IMG-20240927-WA0417-300x196 स्वैच्छिक संगठनों (NGO'S) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक

सरगुजा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवा बिहान टीम कार्य योजना बनाकर नशा मुक्त समाज बनाने में हस्तक्षेप करती रहे।साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के अन्य विभागों से समन्वय कर व्यापक रूप से नशामुक्ति अभियान को संचालित करने का सुझाव दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमोलक सिंह ढिल्लो जी ने कहा कि आज कल युवाओं में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र टीम को स्वैच्छिक संगठनों, संबंधित विभागों के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी साथ में जोड़कर बेहतर क्रियान्वयन केलिए सुझाव दिया गया। साथ ही नवा बिहान नशामुक्ति परामर्श केंद्र में आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर संचालिका सुश्री विद्या बहन ने कहा कि युवाओं में आज कल परीक्षा एवं अन्य कारणों से तनाव बना रहता है। जिससे युवा अपने तनाव को कम करने हेतु नशा के तरफ आकर्षित होते हैं।

IMG-20240927-WA0425-300x111 स्वैच्छिक संगठनों (NGO'S) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा बैठक

परिणाम स्वरूप युवाओं को तनाव से मुक्ति नहीं मिलती है बल्कि उनमें नशा की आदत पड़ जाती है। हमें अपने जागरूकता कार्यक्रमों में नशा उन्मूलन के साथ -साथ, तनाव प्रबंधन, मेडिटेशन , साइबर क्राइम आदि विषयों को भी शामिल करने की जरूरत है। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी आर्ट ऑफ लिविंग ने कहा कि इस समाजिक परिवर्तन के पहल में मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः मीडिया के साथियों से सहयोग की अपेक्षा है। वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी ने कहा कि इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले साथियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाये। समाजसेवी जानकी सिंह, मनोज भारती,अंचल ओझा, रणधीर सिंह, अंचल सिन्हा, अर्णव कुमार, सुनिधि शुक्ला, अमृता जायसवाल,सुल्ताना सिद्धकी, शहनाज़,अंजुलुस लकड़ा, एलिजाबेथ कुजूर, भ्राता खिलानन्द, हिना खान, रश्मि सोनी एवं अन्य साथियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर अपने -अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!