छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

शिक्षा हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के साथ जिला विकास की ओर अग्रसरः-मंत्री श्री नेताम

IMG-20250106-WA0528-300x185 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बलरामपुर, 06 जनवरी 2025/ बलरामपुर-रामानुजगंज प्रवास के दूसरे दिन आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा 16 करोड़ 39 लाख से भी अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का
IMG-20250106-WA05241-300x84 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यासलोकार्पण और शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। उन्होंने रामानुजगंज स्थित गांधी मैदान में 123.10 लाख के 20 कार्यों का शिलान्यास एवं 331 लाख की राशि का लोकार्पण किया।

IMG-20250106-WA0519-300x200 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जिसमें खिलाड़ियों की सुविधा हेतु 99.65 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण एवं अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ 31 लाख रुपए के कार्यों विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ मंत्री श्री नेताम के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 901.60 लाख रुपए की लागत से 28 हाट बाजार निर्माण,

IMG-20250106-WA0520-300x220 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
(महावीरगंज) में 283.60 लाख रुपए की लागत से 5400 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, कुल 1185.20 लाख की राशि के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेताम, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल,
IMG-20250106-WA0522-300x181 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रमन अग्रवाल,अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

IMG-20250106-WA0525-300x92 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। शिक्षा हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं और निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि पहले रामानुजगंज को नगर पालिका का दर्जा मिला था। फिर इसे नगर पंचायत का बनाया गया पर क्षेत्र जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा दोबारा इसे नगरपालिका बना दिया गया है। उन्होंने इसके इतिहास के बारे में संक्षिप्त में वर्णन भी किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सजगता से आपराधिक मामलों में कमी आई है। जिस क्षेत्र में पुलिस और जनता का तालमेल है वहां पर अपराधों में कमी देखने को मिलती है, इसके लिए तालमेल जरूरी है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस का सहयोग अवश्य करें। इस दौरान उन्होंने आम जनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

IMG-20250106-WA0523-300x153 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नेताम के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के 2 हितग्राहियों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी सौंपी गई। 70 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वाले हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
IMG-20250106-WA0518-300x158 मंत्री श्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ 39 लाख से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

श्री नेताम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए स्टाल का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे । तत्पश्चात कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने हाई स्कूल ग्राउंड में खिलाडियों की सुविधा हेतु बनाए गए स्टेडियम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!