जल्द आ रही… छत्तीसगढ़ के भीम पर बनी फिल्म* _ट्रेलर को देखा 1 लाख 62 हजार लोगों ने
_तुरतुतिया मंदिर के जीर्णोद्धारक चिंताराम के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित

छत्तीसगढ़ के महानायक चिंताराम के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म 6 जनवरी 2025 को वैदिक राज(Vaidic Raj) यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म उनके संघर्षमय जीवन, सामाजिक और अनगिनत परोपकारी कार्यों और शिक्षा के प्रचार हेतु उनके द्वारा किए अमूल्य योगदान को उजागर करती है। स्व. चिंताराम ने विशेष रूप से तुरतुतिया मंदिर के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे आज क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है।
फिल्म के निर्देशक एस अंशु धुरंधर ने नौ वर्षों तक इस परियोजना पर शोध-कार्य किया। उन्होंने कहा “चिंताराम का जीवन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत और समर्पण की गाथा आज की पीढ़ी को सार्थक दिशा दे सकती है।” उन्होंने शोध के आधार पर एक पुस्तक भी लिखी गई है, जो चिंताराम के जीवन के अनछुए पहलुओं को सामने लाती है।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुका है। इसे अब तक 1 लाख 62 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा है। अमेरिका, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, चीन सहित 13 देशों के दर्शकों ने इसे पसंद किया है।
फिल्म और पुस्तक का अनावरण चिंताराम की कर्मभूमि बुडगहन (अंबुजा रवान से 9 किमी उत्तर दिशा में) में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र धनेश टिकरिहा के द्वारा किया जा रहा है।
यह फिल्म और पुस्तक चिंताराम को श्रद्धांजलि के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है।