छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

एड्स के प्रति जागरूकता ही एड्स से बचाव है: चंदन अग्रवाल

IMG-20241204-WA0494-300x114 एड्स के प्रति जागरूकता ही एड्स से बचाव है: चंदन अग्रवाल

शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामानुजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना व प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन के द्वारा जागरूक किया। इस कार्यक्रम में लघु सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर चंदन अग्रवाल, शासकीय रेवती रमण पीजी कॉलेज सूरजपुर द्वारा पीपीटी के माध्यम से एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि एड्स से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति हमे सहानुभूति रखनी चाहिए,यह छूने से ,लार से ,साथ में बैठकर भोजन करने से नहीं फैलती, एड्स के प्रति जागरूकता ही इसका बचाव है। इस अवसर पर एड्स के प्रति जागरूकता के लिए क्वीज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज की परिस्थिति में लोग एड्स के बारे में खूलकर बात नहीं करते,लोग इसे छिपाते हैं यह एक लाइलाज बिमारी है लेकिन छुआछुत नहीं, लोगों की यह धारणा बनी हुई है कि असुरक्षित यौन सम्बन्ध से ही एचआईवी की वायरस फैलती है जबकि अन्य कारणों से यह वायरस फैल सकती कक्ष है जैसे – संक्रमित रक्त के ट्रांसफर से , नाई के संक्रमित ब्लेड से, संक्रमित गर्भवती मां से उसके शिशू को, संक्रमित इंजेक्शन से आदि जरूरत है लोग इसके बारे में जानें कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रमेश कुमार खैरवार,जूलाजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर योगेश कुमार, के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एस के धारी, प्रोफेसर प्रिया,प्रो श्याम बिहारी यादव,प्रो आदित्य कुमार दास,प्रो वेद कुमार पैकरा,प्रो गरिमा लकड़ा,प्रो पवन कुमार,प्रो पूजा हालदार, रोहित पैंकरा सहित महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी उपस्थित रहे, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक दीपक गिरी,लाल सिंह, प्रमानंद ,चंदा,लालमोहन, नेहा, सरिता, प्रतिमा,सोनम मिनाक्षी सहित सभी सक्रिय स्वयंसेवक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!