छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
ये कैसा राज्योत्सव?..मंत्री मैडम बैठी रही और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ उठकर चला गया..अब हो रही जिला प्रशासन की किरकिरी!

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज जिला स्तरीय राज्य उत्सव का आयोजन किया गया है और इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने खूब तैयारी की है .लेकिन पत्रकारों को समेटने में प्रशासन नाकाम रहा…और इसी का नतीजा रहा कि जब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मंच पर पहुंची तो नाराज पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और वह कार्यक्रम स्थल से उठकर वहां से चले गए …इस दौरान जिला प्रशासन की खूब किरकिरी हुई ही …वही यह अब चर्चा का विषय हो गया है कि आखिर पत्रकार नाराज क्यों हो गए?…यह कौतूहल का विषय बना हुआ है…बहरहाल नाराज पत्रकारों को प्रशासन मनाने में कैसे सफल होता है और मंत्री महोदया क्या रुख अपनाती हैं यह देखने वाली बात होगी…इस दौरान मंच पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा भी मौजूद रही।